Ram Mandir Pran Pratishtha: लंदन में उत्सव, भव्य कार्यक्रम में झूमे एनआरआई, देखें तस्वीरें
Ram Mandir Pran Pratishtha ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके की धार्मिक और सांस्कृतिक मंत्री स्वामी सूर्य प्रभा दीदी ने लोगों से राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अयोध्या की भावना हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी।
Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 11:09 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 12:15 PM (IST)

HighLights
- दिव्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया।
- उत्सव में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, राम भजन, पूजित अक्षत वितरण और प्रसाद वितरण भी हुआ।
- यूपीसीए परिवार और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के 175 से अधिक भक्त इस आयोजन में शामिल हुए।
डिजिटल डेस्क, लंदन। उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके और ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके ने अयोध्या में हुए ऐतिहासिक क्षण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाते हुए एक दिव्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया। इस उत्सव में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, राम भजन, पूजित अक्षत वितरण और प्रसाद वितरण भी हुआ। यूपीसीए परिवार और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के 175 से अधिक भक्त इस आयोजन में शामिल हुए।
ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके की धार्मिक और सांस्कृतिक मंत्री स्वामी सूर्य प्रभा दीदी ने लोगों से राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अयोध्या की भावना हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी।
वहीं दूसरी ओर यूपीसीए यूके के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने कहा की भगवान राम जिन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें धार्मिकता, करुणा और निस्वार्थ सेवा निहित है। उनका हम सब अनुसरण करें। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं है, बल्कि हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।
यूपीसीए टीम से अश्वनी श्रीवास्तव, संतोष पांडे, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, पंकज मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, पीयूषिता गुप्ता, वैशाली नागपाल, अरुण चौबे, राजीव गुप्ता, रोहिन ग्रोवर, सुभाष बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा और निष्ठा द्विवेदी ने इस उत्सव को सफल बनाने में कड़ा परिश्रम किया और शामिल रहे।


