Sagar Information: होली पर मायके आई नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

Sagar Information: पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vishnu soni

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM (IST)

Sagar News: होली पर मायके आई नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. पूर्व प्रेमी ने दोस्तों के साथ अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम
  2. नीलेश और अन्य लड़के ने महिला ने साथ दुष्कर्म किया
  3. पीड‍िता के भाई को ताना कसने से मामला पुल‍िस तक पहुंचा

Sagar Information: सागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। बहेरिया थाना क्षेत्र में शादी के बाद होली पर मायके आई नवविवाहिता का उसके पूर्व प्रेमी ने अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले तो महिला ने डर के मारे किसी से नहीं बताया, लेकिन अगले दिन आरोपित ने महिला के भाई को रोककर दुष्कर्म का बताते हुए तंज कसा। जिसके बाद भाई को घर पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई।

पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नरयावली थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने बहेरिया थाना में आकर शिकायत करते हुए बताया कि उसका मायका बहेरिया थाना क्षेत्र में है। उसकी पिछले साल जून महीने में नरयावली क्षेत्र में हुई थी। शादी के पहले उसकी दोस्ती लक्ष्मीनगर निवासी बिट्टू उर्फ निखिल पिता सीताराम अहिरवार से थी। शादी के बाद महिला ने निखिल से बात करना बंद कर दिया। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। वह खुशी-खुशी अपने पति के साथ रहने लगी। शादी के तीन माह बाद निखिल ने महिला का नया मोबाइल नंबर ढूंढ लिया और उसे फोन लगाकर परेशान करने लगा। निखिल ने फोन कर महिला को बात नहीं करने पर उसके पति से शादी के पहले के संबंधों की बात बताने की धमकी दी। डर के कारण महिला उससे बात करने लगी।

दोस्तों के साथ अपहरण किया

इसी दौरान होली पर महिला अपने मायके आई हुई थी। जिसकी जानकारी आरोपित निखिल अहिरवार को लगी। मंगलवार को आरोपी निखिल अहिरवार ने महिला को फोन किया और रात नौ बजे गांव के बाहर इमली के पेड़ के पास मिलने के लिए बुलाया। आने पर धमकी दी। महिला रात को आरोपित से मिलने पहुंची, जहां आरोपित के साथ ही उसके मामा का लड़का नीलेश अहिरवार, मौसी का लड़का नितिन अहिरवार और एक अन्य लड़का दो बाइक लेकर खड़े थे। महिला को निखिल ने बाइक पर अपने साथ बैठाया और खिरिया रोड पर स्थित एक खंडहर मंदिर पर ले गया। जहां नीलेश और अन्य लड़के ने महिला ने साथ दुष्कर्म किया। आरोपित महिला को धमकाते हुए वहीं छोड़कर भाग गए।

महिला के भाई को मारा ताना

महिला रात करीब तीन बजे पैदल चलकर सत्यम ढाबे के पास रोड पर आई और पुलिस की डायल हंड्रेड को फोन लगवाया। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने महिला के भाई को फोन लगाकर उसे बुलाया और सौप दिया। भाई के पूछने पर महिला ने उससे झूठ बोल दिया कि मां की डांट के कारण घर से चली गई थी। घटना के दो दिन बाद एक कार्यक्रम के दौरान आरोपित ने महिला के भाई पर तंज कसते हुए रात उसके साथ गुजारने की बात कही, जिसके बाद महिला के भाई ने घर आकर पूछा, तो उसने सारी बात बताई। महिला ने स्वजनों के साथ बहेरिया थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र