Maneka Gandhi: क्या बेटे वरुण को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं मेनका गांधी, सुल्तानपुर से BJP उम्मीदवार ने दिया हर सवाल का जवाब
टिकट कटने के बाद वरुण गांधी आगे क्या करेंगे? इस सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि यह वरुण से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं?
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:50 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:56 AM (IST)

HighLights
- मेनका गांधी का एक बार फिर सुल्तानपुर से टिकट दिया है
- बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से नहीं मिला है टिकट
- नाराजगी की खबरों को किया खारिज
ANI, सुल्तानपुर (Lok Sabha Election 2024): भाजपा ने उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शामिल पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया। वहीं मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर (Sultanpur Lok sabha) से उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से अटकलें थी कि क्या मेनका गांधी और वरुण गांधी भाजपा से नाराज हैं?
टिकट मिलने के बाद पहली बार चुनाव प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचीं मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने ऐसे हर सवाल का जवाब दिया। मेनका गांधी 10 दिन सुल्तानपुर में रहेंगी।
मैं भाजपा में खुश हूं: मेनका गांधी
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में मेनका गांधी ने साफ कर दिया कि उनका परिवार किसी से नाराज नहीं है। वे भाजपा में ही खुश हैं। सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह और जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया।
आगे क्या करेंगे वरुण गांधी?
(टिकट तो मिलना ही था, बेटे वरुण के अलावा नहीं थी मेनका गांधी की कोई कमजोर कड़ी…विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)
टिकट कटने के बाद वरुण गांधी आगे क्या करेंगे? इस सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि यह वरुण से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं? साथ ही साफ किया कि इस बारे में परिवार लोकसभा चुनाव के बाद फैसला लेगा।
मेनका ने आगे कहा कि टिकट की घोषणा बहुत देर से हुई, इसलिए दुविधा थी कि मै् कहां से लड़ूंगी पीलीभीत या सुल्तानपुर से। पार्टी ने अब जो फैसला लिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।
बहुत खुश हूं कि मैं सुल्तानपुर वापस आई, क्योंकि इस जगह का एक इतिहास है कि कोई भी सांसद दोबारा सुल्तानपुर में जीत दर्ज नहीं कर सका है। – मेनका गांधी, सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी
टिकट मिलने के बाद यह मेनका गांधी का पहला सुल्तानपुर दौरा है। जिले के अपने 10 दिवसीय दौरे पर वह पूरे लोकसभा क्षेत्र के 101 गांवों का दौरा करेंगी। यहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मेनका गांधी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।


.jpg)
