Shivpuri Information: महिला ने माधव चौक पर दिया धरना, पुलिस पर असुनवाई का आरोप
Shivpuri Information:देहात थानांतर्गत ग्राम रायश्री निवासी एक महिला फूलवती पत्नी बलवीर जाटव उम्र 32 साल ने तीन बच्चों को साथ लेकर पुलिस पर असुनवाई का आरोप लगाते हुए शहर के ह्दय स्थल माधव चौक चौराहे पर धरना दे दिया।
By anil tomar
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 02:03 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 02:03 PM (IST)

Shivpuri Information: शिवपुरी. नईदुनिया प्रतिनिधि। देहात थानांतर्गत ग्राम रायश्री निवासी एक महिला फूलवती पत्नी बलवीर जाटव उम्र 32 साल ने तीन बच्चों को साथ लेकर पुलिस पर असुनवाई का आरोप लगाते हुए शहर के ह्दय स्थल माधव चौक चौराहे पर धरना दे दिया। महिला द्वारा दिए गए अघोषित धरने से माधव चौक चौराहे पर जाम की स्थिती बन गई और सैंकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।
महिला का कहना था कि उसका पति उसे छोड़ कर भाग गया है और पांच साल से लौट कर नहीं आया है। बकौल पीड़िता वह अपने स्वजनों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करवा रहा है, ताकि वह घर से भाग जाए और वो किसी और महिला से शादी कर सके। महिला का आरोप है कि पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।


