Lok Sabha Election: मध्यप्रदेश में पहले चरण की सीटों में हिमाद्री सिंह सबसे युवा, 3 क्षेत्रों में एक ही विधानसभा क्षेत्र से आते हैं प्रत्याशी
MP Lok Sabha Election प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में सात से आठ विधानसभा सीटें आती हैं। प्रत्याशी हर विधानसभा क्षेत्र से वोट प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, पर उन्हें खुद के क्षेत्र से अधिक उम्मीद होती है। 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 05:11 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 05:11 AM (IST)
.jpg)
HighLights
- सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा सबसे ज्यादा 66 वर्ष के
- सबसे युवा शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह
- जबलपुर, बालाघाट और शहडोल में एक ही विधानसभा क्षेत्र से आते हैं प्रत्याशी
राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में सात से आठ विधानसभा सीटें आती हैं। प्रत्याशी हर विधानसभा क्षेत्र से वोट प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, पर उन्हें खुद के क्षेत्र से अधिक उम्मीद होती है। 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। इनमें बालाघाट सीट से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी बालाघाट विधानसभा क्षेत्र, जबलपुर में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र और शहडोल के दोनों उम्मीदवार पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से आते हैं।
ऐसे में पूरे लोकसभा क्षेत्र के अतिरिक्त उनका जोर इस पर अधिक रहेगा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बनाएं। इससे यह भी साफ होगा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कितना मजबूत हैं। इसका उनके राजनीतिक भविष्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, यह सब चार जून को परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।
सबसे युवा शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह
इन छह सीटों में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों में सबसे कम आयु शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह की है। वह 37 वर्ष की हैं, जबकि सर्वाधिक उम्र के सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा 66 वर्ष के हैं। इन सीटों में कांग्रेस के सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी जबलपुर से दिनेश यादव 59 वर्ष और इसके बाद शहडोल प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्कों हैं। तीन की उम्र 49 वर्ष हैं। बता दें कि केवल इन्हीं सीटों पर नहीं बल्कि कांग्रेस ने इस बार अधिकांश नए चेहरों और युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।
पहले चरण के दोनों दलों के उम्मीदवारों शिक्षा की बात करें तो नकुल नाथ के पास बोस्टन (अमेरिका) से एमबीए की डिग्री है तो कोई सिर्फ मैट्रिक पास है। फग्गन सिंह कुलस्ते एमए, एलएलबी हैं तो उनके प्रतिद्वंद्वी ओमकार सिंह मरकाम के पास एमए की डिग्री है।
पहले चरण की सीटों में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार व आयु
सीधी –राजेश मिश्रा (66)–कमलेश्वर पटेल (49)
शहडोल– हिमाद्री सिंह (37) –फुंदेलाल सिंह मार्को ( 57)
बालाघाट — भारती पारधी (56) — सम्राट अशोक सरस्वार (49)
छिंदवाड़ा– विवेक बंटी साहू (47)– नकुल नाथ (49)
मंडला — फग्गन सिंह कुलस्ते (64) — ओमकार सिंह मरकाम (46)
जबलपुर — आशीष दुबे (54)– दिनेश यादव (59)


