कंजूस पत्नी को पति ने नहीं बताई लॉटरी जीतने की बात! छुपकर उड़ाता रहे पैसे- यूजर्स ने लिए मजे

[ad_1]


जापान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने लॉटरी जीतने की बात अपनी पत्नी से इसलिए छिपाकर रखी क्योंकि उसकी पत्नी कंजूस थी. हुआ यूं कि जापान के 66 साल के एक बुजुर्ग शख्स ने 60 करोड़ येन की लॉटरी जीती और ये उसके लिए एक सपने जैसी बात थी. लेकिन यही जीत उसके लिए खुशी की जगह मुसीबत बन गई थी. आइए आपको बताते हैं ये मजेदार मामला जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

पत्नी की कंजूसी की वजह से छिपाई करोड़ों रुपये जीतने की बात

दरअसल, इस शख्स का नाम एस बताया जा रहा है. वह पहले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और अब रिटायर हो चुका है. उसकी और उसकी पत्नी की मिलकर हर महीने सिर्फ 2,000 डॉलर की पेंशन आती थी. दोनों ने मिलकर अब तक लगभग 1,74,000 डॉलर ही बचाए थे. उसकी पत्नी बहुत किफायत से चलने वाली थीं. घर में बीयर भी नहीं आने देती थीं और सिर्फ एक पुरानी सस्ती कार रखने की अनुमति उसने एस को दी हुई थी. ऐसे में जब एस ने लॉटरी जीती, तो उन्होंने यह बात अपनी पत्नी से छिपा ली. उन्होंने पत्नी को सिर्फ इतना बताया कि उन्हें घर की मरम्मत के लिए 32,000 डॉलर मिले हैं. लेकिन असल में उसने करोड़ों की रकम मिलने के बाद मजेदार और महंगी चीजों पर पैसे उड़ाने शुरू कर दिए.

अकेले करता रहा ऐशो आराम, फिर पत्नी का सताने लगा डर

इतना ही नहीं उसने महंगी कारें खरीदीं, लग्जरी रिसॉर्ट में वो रहा, पूरे जापान में घूमा और जिंदगी एकदम फिल्मी हो गई. लेकिन यह सब उसने अकेले ही किया, क्योंकि पत्नी को तो कुछ पता ही नहीं था. धीरे-धीरे यह गुप्त जिंदगी उसके सिर पर बोझ बनने लगी. उसे लगातार गिल्टी, डर और अकेलापन महसूस होने लगा. वह सोचने लगा कि अगर पत्नी को पता चला तो क्या होगा उसे तलाक और दिवालियापन का डर सताने लगा. यहां तक कि उसने अपने पिता की याद आने लगी, जो अकेलेपन में मर गए थे.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, इसकी हरकतों ने पत्नी को कंजूस बना दिया होगा!

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…भाई पत्नी कंजूस थी इसलिए पौने दो लाख डॉलर सेव भी हो गए. एक और यूजर ने लिखा…इसकी हरकतों की वजह से ही पत्नी को कंजूस बनना पड़ा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई बीवी का डर हो तो ऐसा वरना न हो.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो