Trump Tariffs के बावजूद भारत के Export में बढ़ोतरी! अमेरिका को कितना फायदा? Paisa Live
[ad_1]
भारत के निर्यात (Exports) ने Trump Tariffs जैसी चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, FY 26 में अप्रैल से सितंबर तक भारत का कुल निर्यात 220 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.9% अधिक है। सबसे खास बात यह रही कि अमेरिका को भारत का निर्यात 13% बढ़कर 45 अरब dollar हो गया, हालांकि सितंबर 2025 में सालाना आधार पर अमेरिका को भेजे गए शिपमेंट में 12% की गिरावट दर्ज हुई। Marine products और precious stones में अमेरिका की हिस्सेदारी में भी गिरावट आई है। उदाहरण के लिए, Marine products में अमेरिका का हिस्सा 20% से घटकर 15%, और precious stones में 37% से घटकर 6% हो गया। वहीं, निर्यात धीरे-धीरे Diversify भी हो रहा है। UAE, China, Vietnam, Japan, Hong Kong, Bangladesh, Sri Lanka और Nigeria जैसे देशों में भारतीय उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ी है। इसके अलावा, सरकार ने 45,060 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर की है, जिसमें 20,000 करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी शामिल है, जिससे एक्सपोर्ट को और बढ़ावा मिलेगा। जानिए कौन से नए बाजार और प्रोडक्ट्स भारत के लिए अवसर बना रहे हैं।
[ad_2]

