“पब्लिक नल से भरकर बेची जा रही रेल नीर की बोतलें! वीडियो देख खौल उठेगा खून- यूजर्स का हिल गया माथा
[ad_1]
रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली महंगी रेल नीर की बोतलों के पीछे का सच एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का खून खौला रहा है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग खुलेआम स्टेशन के पब्लिक वॉटर पॉइंट से रेल नीर की खाली बोतलों में पानी भरते दिखते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेशन पर लगे नल से साधारण पानी भरा जा रहा है और फिर वही बोतलें नए जैसी दिखाकर यात्रियों को बेची जा रही हैं. यह पूरा खेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है और वीडियो सामने आते ही लोग गुस्से से आगबबूला हो गए हैं.
रेल नीर की बोतलों में नल का पानी भर बेचने का वीडियो आया सामने!
वीडियो में एक युवक रेल नीर की खाली बोतलों को इकट्ठा करते नजर आते हैं. इसके बाद वो सीधे पब्लिक वॉटर प्वॉइंट की ओर बढ़ता है और बिना किसी झिझक के एक-एक बोतल में नल का पानी भरना शुरू कर देता है. फिर बोतल का ढक्कन ऐसे लगाया जाता है कि देखकर किसी को अंदाजा भी नहीं लगेगा कि यह पहले से खोला हुआ है. वायरल क्लिप में यह भी दिख रहा है कि इन्हीं बोतलों को युवक बेचने के लिए ट्रेन की बोगी में यात्रियों को ₹15–₹20 में बेचने के लिए ले जा रहा है. आपको बता दें कि पहले भी ऐसी कई शिकायतें आ चुकी हैं लेकिन रेलवे के कई बार चेतावनी देने के बाद भी ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे
यूजर्स हुए आग बबूला
घटना के सामने आने के बाद यात्री यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या जो लोग ट्रेन में चढ़कर पानी बेचते हैं, उनके पास असली लाइसेंस होता भी है या नहीं. वायरल वीडियो ने यह शक और मजबूत कर दिया है कि बिना चेकिंग और बिना निगरानी वाले वेंडर किस तरह आसानी से स्टेशन पर घूमते रहते हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि “रेल नीर की ब्रांडिंग देखकर हम भरोसा करते हैं, लेकिन असल में नल का पानी पी रहे हैं.” वहीं कुछ ने मांग की है कि ऐसे मामलों में रेलवे को फौरन FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. वीडियो को Miya Bhai Miya Bhai नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.
यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

