वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है… पेट्रोल पंप पर स्कूटी लेकर घुसी पापा की परी, वीडियो वायरल

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर जो भी वायरल होता है, वो सिर्फ वीडियो नहीं होत, कुछ सेकंड की क्लिप पूरी की पूरी कहानी बन जाती है. ऐसे ही एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं, माथा पकड़ भी रहे हैं और मजेदार कमेंट्स करके माहौल और भी मजेदार बना रहे हैं. इंटरनेट की दुनिया में कब, कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता, लेकिन इस वीडियो ने यह जरूर साबित कर दिया कि पापा की परियां सिर्फ घर में ही नहीं, पेट्रोल पंप पर भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं. 

यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां सब कुछ बिलकुल सामान्य चल रहा होता है. लोग लाइन में खड़े हैं, कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लगे हैं, और माहौल शांत है. लेकिन तभी सड़क से आती आवाजों और हंसी-ठिठोली के बीच एंट्री होती है पापा की तीन परियों की, जो स्कूल ड्रेस में एक ही स्कूटी पर सवार होकर पंप पर धमाका करने आ पहुंचती हैं. 

पेट्रोल पंप पर अचानक मचा बवाल

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही ये लड़कियां स्कूटी लेकर पंप में घुसती हैं, वे सीधे पेट्रोल मशीन से जा टकराती हैं. पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी घबरा कर चीखते हुए दूर भाग जाती है. आसपास के लोग भी चौंक जाते हैं.  लड़कियां स्कूटी को संभालने की कोशिश जरूर करती हैं, लेकिन अगला ही पल पूरा नजारा कांड में बदल जाता है. स्कूटी एक तरफ लुढ़कती है, लड़कियां दूसरी तरफ, और हंगामा पूरा पेट्रोल पंप में फैल जाता है.ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग इसे देखकर अपने-अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. 

लोगों के मजेदार कमेंट्स 

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है. एक दूसरे यूजर ने लिखा तीन परियां, एक स्कूटी और पेट्रोल पंप कॉम्बिनेशन खतरे से खाली नहीं, कुछ लोग वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं, तो कुछ ये सोचकर परेशान हैं कि आखिर स्कूटी मशीन में घुस कैसे गई. कई लोगों ने मजाक में यह भी कहा पापा की परियां तो पापा की गाड़ी ही ले डूबीं. इस वीडियो को @ParodyChitraahh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, और देखते ही देखते इस पर लाखों व्यूज आ गए. मजेदार कैप्शन, लड़कियों की हरकतें और पंप पर अचानक हुआ हंगामा, इन तीनों चीजों ने मिलकर इस वीडियो को इंटरनेट का नया मनोरंजन बना दिया. 

यह भी पढ़ें: Video: पेट्रोल पंप पर ट्रेक्टर वाले ने बजाया ‘चुनरी-चुनरी’, जमकर नाचे विदेशी पर्यटक, वीडियो वायरल