Video: थैली में छेद कर बनाया शॉवर, फिर नहाया बच्चा, लोग बोले- दिमाग से नहीं हालात से गरीब है

[ad_1]


Funny Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर मजेदार और दिल छू लेने वाले वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. कभी कोई बच्चा अपनी मासूमियत से दिल जीत लेता है तो कभी उनके छोटे-छोटे जुगाड़ देखकर बड़े भी हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक बेहद मजेदार और प्यारा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने घर के बाहर नहाते हुए ऐसा तरीका अपनाता है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं.

बच्चे ने देसी स्टाइल में बनाया शॉवर

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बच्चा खुले आंगन में नहा रहा है. पास में ही एक प्लास्टिक की बड़ी थैली पानी से भरी हुई लटक रही है और बच्चा पूरे मजे के साथ अपने शरीर पर साबुन लगा रहा है. जैसे ही उसके ऊपर पानी डालने का समय आता है, वह कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है. बच्चा पास में रखी झाड़ू उठाता है और उससे पानी भरी थैली में छेद कर देता है. थैली में छेद होते ही पानी शावर की तरह गिरने लगता है और बच्चा बड़े मजे से नहाना शुरू कर देता है. यह पूरी तरह देसी स्टाइल का शॉवर है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि बच्चे कितनी तेजी से दिमाग लगाकर जुगाड़ ढूंढ लेते हैं.

नजारा देखकर छोटे बच्चे हंस-हंसकर हुए लोटपोट

मजेदार बात यह है कि बच्चा नहाते-नहाते डांस भी करता दिखाई देता है. पास में बैठे दो और छोटे बच्चे हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और इस पूरे नजारे को इंजॉय कर रहे हैं. इस बीच किसी ने मोबाइल कैमरे से यह पूरा दृश्य रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा किबच्चा तो दिमाग वाला निकला तो किसी ने कहा कि ये है असली देसी जुगाड़. कई लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं क्योंकि इसमें बच्चे की मासूमियत और देसी मजा सब कुछ एक ही फ्रेम में मिल जाता है.