Childhood Weight problems: मोटापे से पीड़ित बच्चों को हो सकता है डिप्रेशन, एक्सपर्ट ने बताए इसे रोकने का तरीके
आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:16 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:16 PM (IST)

हेल्थ डेस्क, इंदौर। आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। बच्चे व युवा भी मोटापे से परेशान हैं, जिस वजह से उन्हें डिप्रेशन भी हो जाता है। इस गंभीर विषय प वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, बेरिएट्रिक एंड रोबोटिक सर्जरी के निदेशक और प्रमुख डॉ विवेक बिंदल ने बताया कि मोटापा रोकने के लिए क्या करना जरूरी है और क्या नहीं करना चाहिए।
बच्चों को फिजिकली एक्टिव रखें
बच्चों को रोजाना कम से कम 60 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। उनको एथलेटिक्स, साइकलिंग, डांसिंग में एक्टिविटी लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसा कर उनको मोटापे की समस्या नहीं होगी।
हेल्दी स्नैक्स दें
बच्चों को हेल्दी स्नैक्स देना चाहिए। आप फल, सब्जियों, बादाम व दही जैसे स्नैक्स डाइट में शामिल करने चाहिए। यह बच्चों को हेल्दी रखेंगे। मिठाई, चिप्स व कुकीज से बच्चों को दूर रखें।
शुगरी ड्रिंक्स से परहेज
बच्चों को शुगर ड्रिंक्स से दूर ही रखना चाहिए। सोडा, जूस या स्पोर्ट्स ड्रिंक न दें। आप बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने को कहें। पानी पीने से बच्चे हाइड्रेटेस रहेंगे।
नियंत्रित डाइट दें
बच्चों की डाइट को भी सीमित करना चाहिए। आप शिक्षित करें कि बच्चे भूख से ज्यादा न खाएं। उनको ज्यादा मात्रा में भोजन न दें।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।


