- घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपये महंगा हुआ.
- 24 कैरेट सोना ₹1,24,810, 22 कैरेट ₹1,14,410 रहा.
- दो दिनों में सोना ₹1,540 बढ़ा, चांदी ₹100 घटी.
घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। कल के बंद भाव के मुकाबले आज देश भर में सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपया महंगा हुआ है.
आज भारतीय बाजारों में 24-कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 12,481 रुपये प्रति ग्राम यानी कि 1,24,810 रुपया प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22-कैरेट सोने की कीमत 11,441 रुपये प्रति ग्राम 1,14,410 प्रति 10 ग्राम और 18-कैरेट सोने का भाव 9,361 रुपये प्रति ग्राम और 93,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.
कल के मुकाबले कितनी बढ़ी कीमत?
सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार (26 नवंबर) को 24-कैरेट सोने की कीमत 1,24,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. आज सुबह बाजार खुलने पर इसमें 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की हल्की तेजी देखी गई. यानी कि सोना कल के मुकाबले आज 1 रुपया महंगा हुआ है.
इसी तरह 22-कैरेट सोना कल के 1,14,400 रुपये से बढ़कर 1,14,410 और 18-कैरेट सोना 93,600 रुपये से बढ़कर 93,610 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया है. गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में लगभग 1,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है.
शहरवार कितनी है कीमतें?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नोएडा में 24-कैरेट सोने की कीमत आज 1,24,960 रुपये और 22-कैरेट सोने की कीमत 1,14,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24-कैरेट सोना 1,24,800 रुपये और 22-कैरेट सोना 1,14,400 रुपया प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है.
आज चांदी की कीमत
आज (27 नवंबर 2026) भारत के खुदरा सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 164.90 रुपया प्रति ग्राम यानी 1,64,900 रुपया प्रति किलोग्राम है. जबकि कल इसकी कीमत 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. यानी कि कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में आज चांदी की कीमत 1,64,900 रुपया प्रति किलोग्राम है. इन शहरों में प्रति 100 ग्राम चांदी की कीमत 16,490 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
8th Pay Commission: पेंशनर्स ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जानें अब क्या क्या मांगे की गई





