Riyan Parag: आईपीएल में तहलका मचा रहा नॉर्थ-ईस्ट का ये क्रिकेटर, टीम इंडिया में जल्द मिलेगी जगह!

Riyan Parag: आईपीएल में तहलका मचा रहा नॉर्थ-ईस्ट का ये क्रिकेटर, टीम इंडिया में जल्द मिलेगी जगह!

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो असम के बल्लेबाज रियान पराग रहे। उन्होंने 45 गेंदों पर 84* रन बनाए। 22 वर्षीय पराग ने सात चौके और छह छक्के लगाए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 03:35 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 03:35 PM (IST)

रियान पराग (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Riyan Parag: आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया। गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली टीम 173 रन ही बना सकी।

रियान पराग ने मचाई धूम

राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो असम के बल्लेबाज रियान पराग रहे। उन्होंने 45 गेंदों पर 84* रन बनाए। 22 वर्षीय पराग ने सात चौके और छह छक्के लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला। राजस्थान ने एक समय 36 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रियान ने जोरदार पारी खेलकर टीम को संभाला।

टीम ने जताया रियान पर भरोसा

रियान पराग ने इससे पहले आईपीएल में कुछ खास नहीं किया था। उन्होंने 54 आईपीएल मुकाबलों में 600 रन बनाए थे। इस दौरान सिर्फ दो बार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान ने उन पर भरोसा बनाया रखा।

आईपीएल 2024 में टीम ने उन्हें नया रोल दिया। उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा है। राजस्थान ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले देवदत्त पडिक्कल को ट्रेड किया था। रियान पराग टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रियान ने 43 रन बनाए थे।

ऑरेंज कैप की रेस में रियान पराग

हेनरिक क्लासन को रियान पराग से टक्कर मिल रही है। हेनरिक ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। रियान दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह