Live: 9 विकेट पर ही समाप्त हुई भारत की पारी, सिर्फ 30 रन की बढ़त; बल्लेबाजी के लिए नहीं आए गिल

[ad_1]

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर सिमटी थी. पहले ही दिन भारत की पारी भी शुरू हो गई थी, दूसरे दिन दूसरे सेशन में टीम इंडिया की पहली पारी 189 रनों पर खत्म हो गई. भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल की. अभी साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी चल रही है.

दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हो गई, हालांकि टीम इंडिया के 9 विकेट गिरे थे लेकिन रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए. उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे. भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए, उन्होंने 39 रन बनाए थे. वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सर्वाधिक विकेट साइमन हार्मर ने ली, उन्होंने कुल 4 विकेट लिए. 15.2 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 30 रन दिए. मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए. केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया.

दूसरे दिन के पहले सेशन में कुल 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें 101 रन बने. इस सेशन में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए हैं, जबकि शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. 35वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 29 रन बनाए. इसके बाद आए शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए, उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था.

इसके बाद केएल राहुल 40वें ओवर में कैच आउट हो गए, उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके लगाए. चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में 27 रन बनाए, 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए. पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 138/4 था.

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. रयान रिकेल्टन और एडन मार्क्रम ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को आउट किया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल नहीं पाई. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए थे, दूसरे सेशन में मेहमान टीम ने 5 विकेट खोए और कुल 49 ही रन बनाए, तीसरे सेशन के तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए, मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले, अक्षर पटेल के नाम 1 विकेट रहा.

भारत की पारी तीसरे सेशन में शुरू हुई, यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट 7वें ओवर में गिरा. मार्को यानसन ने जायसवाल (12) को बोल्ड किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का दूसरा विकेट नहीं गिरा, केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम इंडिया 122 रन पीछे थी. आज (15 नवंबर) कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन है.

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

[ad_2]