एनवीडिया ने जेनसन हुआंग को लेकर अपना ही फैसला पलट दिया है. कंपनी के बोर्ड ने हुआंग को एक बार फिर से सीईओ और प्रेसिडेंट बना दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने सोमवार (23 नवंबर) को कहा कि यह फैसला कंपनी के साथ-साथ ग्राहकों के भी हित में हैं. वहीं जेनसन हुआंग ने इस पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं फिर से मौका मिलने को लेकर बोर्ड का शुक्रगुजार हूं.
एनवीडिया ने हुआंग को दोबारा मौका देने को लेकर बयान भी जारी किया है. बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा, ‘बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया की लीडरशिप करने के लिए जेनसेन ही सबसे सही व्यक्ति हैं, और उनकी बहाली हमारे स्टेकहोल्डर्स, कर्मचारियों और ग्राहकों के भी हित में है. हमें जेनसन पर पूरा भरोसा है और कंपनी का नेतृत्व फिर से संभालने पर हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हम कोलेट क्रेस के भी आभारी हैं कि उन्होंने एनवीडिया के सीएफओ के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ अंतरिम सीईओ के रूप में भी बेहतरीन काम किया.’
दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले जेनसन हुआंग
जेनसन हुआंग ने कहा, एनवीडिया में लौटना और दुनिया की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं बेहद विनम्रता के साथ यह जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं. मैं इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विश्वास बनाए रखने और फिर से विचार करने के लिए एनीडिया के बोर्ड का धन्यवाद करना चाहता हूं.
NVIDIA Board of Directors voted unanimously to reinstate Jensen Huang following a series of discussions and meetings with him, after which the Board was satisfied with respect to his candor and ability to lead NVIDIA. In the process of reaching its decision, the Board received input from senior levels of the United States government, and based on that input, the Board is confident that Mr. Huang’s reinstatement poses no national security risk. “The Board believes Jensen is the right person to lead NVIDIA, and that his reinstatement is in the best interests of our stockholders, employees, partners and customers,” said Harvey C. Jones, Chair of the Board. “We have every confidence in Jensen and look forward to working with him as he resumes his leadership of the Company. We are grateful to Colette Kress for her outstanding service as interim CEO, in addition to her continuing responsibilities as NVIDIA’s Chief Financial Officer.” Harvey Jones will remain as Board chair.
— ANI (@ANI) November 23, 2026
हुआंग ने कहा कि मैं विशेष रूप से अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हार्वे जोन्स और इस अवधि के दौरान एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए कोलेट क्रेस का आभारी हूं. उन्होंने कहा कि मैं अपने कर्मचारियों, शेयरधारकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और दुनिया भर के साझेदारों के असाधारण समर्थन के लिए भी उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. सबसे बढ़कर, मैं अपने परिवार के प्यार और सहयोग के लिए कृतज्ञ हूं.
यह भी पढ़ें : भारत-मलेशिया मिलिट्री एक्सरसाइज से पाक की बढ़ी टेंशन, PM इब्राहिम से मिलने पहुंचे मुनीर




.jpg)
