आजकल शादियों में महंगी लग्जरी कारों, हेलीकॉप्टर और विंटेज गाड़ियों से बारात ले जाने का चलन आम हो गया है. लेकिन राजस्थान के पाली जिले से एक ऐसी अनोखी बारात का वीडियो सामने आया है, जिसने आधुनिक चकाचौंध के बीच 70-80 साल पुरानी देसी परंपराओं की यादें फिर से ताजा कर दी हैं. पाली के बांकली गांव में निकली इस अनूठी बारात को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की इस बारात में एक तरफ आधुनिक लग्जरी गाड़ियों और ट्रैक्टरों का लंबा काफिला चल रहा है, तो वहीं सबसे आगे सजी-धजी बैलगाड़ियों पर बाराती सवार होकर जा रहे हैं. बैलगाड़ियों के अंदर गांव की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में बैठी हैं और उनके साथ छोटे बच्चे भी इस अनोखी सवारी का जमकर आनंद ले रहे हैं.
लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ दिखी पुरानी संस्कृति की झलक
आधुनिक दौर में जहां लोग दिखावे के लिए लाखों रुपये खर्च कर विदेशी गाड़ियां किराए पर लेते हैं, वहीं बांकली गांव के इस परिवार ने अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का शानदार संदेश दिया. बैलों के गले में बंधी घंटियों की आवाज और पारंपरिक मंगल गीतों के बीच जब यह बारात गांव की गलियों से गुजरी, तो हर कोई अपने मोबाइल में इस खूबसूरत नजारे को कैद करने लगा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस देसी अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “आज के समय में ऐसी बारात देखना किसी सपने से कम नहीं है, इस परिवार ने अपनी संस्कृति को जिंदा रखा है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “महंगी कारों से ज्यादा शाही और यादगार तो ये बैलगाड़ी वाली बारात लग रही है, बुजुर्गों के चेहरे की खुशी ही सब कुछ बयां कर रही है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “राजस्थान की यही खासियत है, आधुनिकता के साथ-साथ अपनी पुरानी परंपराओं को भी साथ लेकर चलते हैं.”
यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो




.jpg)
