ट्रैफिक में चालू ट्रक के नीचे से निकल गया शख्स! यूजर्स बोले, भाई यमराज का भतीजा है क्या?

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है. कभी कोई अपने डांस से लोगों को हैरान कर देता है तो कभी कोई दूल्हा ससुराल वालों के सामने अपनी बेइज्जती करवा बैठता है. लेकिन इन सब में जो सबसे खतरनाक होता है वो होता है सुलेमानी कीड़ा. वो अगर किसी को काट ले तो फिर मौत से भी उसका भरोसा उठ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर इस बार वायरल हो रहे वीडियो में. जहां एक शख्स ट्रैफिक जाम में एक ट्रक के नीचे से बाइक निकाल कर ले गया.

जाम में फंसे ट्रक के नीचे से निकल गया बाइक सवार!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैफिक जाम से इतना परेशान हो जाता है कि उसे पार करने के लिए वो जो रास्ता चुनता है उसे आम भाषा में मौत का रास्ता बोला जाता है. दरअसल, शख्स की बाइक के आगे एक बड़ा सा ट्रोला खड़ा रहता है और शख्स ट्रैफिक खुलने का इंतजार किए बगैर उस ट्रक के नीचे बाइक समेत घुस जाता है और जैसे सड़क पार करते हैं वैसे ही ट्रक को पार करते हुए सड़क के इस ओर आ जाता है. आस पास देखने वाले लोग शख्स का वीडियो बनाने लगते हैं.

चालू था ट्रक, हो सकती थी अनहोनी!

जिस वक्त शख्स ट्रक को पार कर रहा था उस वक्त ट्रक जाम में फंसा था और उसका इंजन स्टार्ट था जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है. अगर थोड़ा भी ट्रक इधर से उधर हो जाता तो शख्स की जान पर बन सकती थी. बस इसी को लेकर यूजर्स अब इंटरनेट पर रिएक्शन दे रहे हैं. जो कि वीडियो से ज्यादा चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बिहार के लोग हैं कुछ भी कर सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…क्या सोचकर ये लोग घर से निकलते हैं, घर वालों की परवाह ही नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों से कोई हमदर्दी नहीं, जो खुद का नहीं हुआ वो किसी और का कैसे होगा.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा