चीन के शेनझेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) देशों का जमावड़ा लगा हुआ है. पूरी दुनिया की नजर इस मीटिंग पर है. गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. दोनों ने जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात की और अलग अंदाज दिखा.
अमेरिका और रूस समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन हिस्सा लिया है. सम्मेलन में जिनपिंग से मुलाकात के बाद तीनों नेताओं समेत अन्य देशों के प्रमुखों ने सम्मेलन में सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई.
गर्मजोशी से मिले ट्रंप और पुतिन
जिनपिंग के डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन से मिलने के वीडियो सामने आए हैं. जिसमें जिनपिंग दोनों से हाथ मिलाते हुए बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान तीनों का अंदाज काफी अलग नजर आया.
#WATCH | Shenzhen, China: US President Donald Trump meets Chinese President Xi Jinping at the 33rd APEC Economic Leaders’ Summit. (Source: Russian Pool via Reuters)
— ANI (@ANI) November 19, 2026
#WATCH | Shenzhen, China: Russian President Vladimir Putin meets Chinese President Xi Jinping at the 33rd APEC Economic Leaders’ Summit. (Source: Russian Pool via Reuters)
— ANI (@ANI) November 19, 2026
ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम इस खूबसूरत मेज पर बैठे कुछ लोगों के साथ कई व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं. हमारे पास कई ऐसे व्यापार समझौते हैं, जिन पर बहुत जल्द बड़े देशों के साथ हस्ताक्षर किए जाएंगे. अमेरिका को इस बात पर भी गर्व है कि वह ‘सुपरइंटेलिजेंस’ (SI) के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. यह औद्योगिक क्रांति के बाद का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव है.
उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों ने ही SI का आविष्कार किया था और यह पूरी दुनिया के लोगों के लिए अभूतपूर्व समृद्धि और विकास ला रहा है. इसलिए हम ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहते जिससे इस तकनीक की अपार संभावनाओं को नुकसान पहुंचे. यह ‘सुपरइंटेलिजेंस’ है लेकिन हमें इस पर नजर रखनी होगी. हमें सावधान रहना होगा और इसे संजोकर रखना होगा. यह लगभग पूरी तरह से अच्छा है लेकिन इसमें कुछ कमियां या बुरे पहलू भी हो सकते हैं. इसलिए हमें उन पहलुओं को संभालने में बहुत सावधानी बरतनी होगी. हम किसी भी तरह के वैश्विक नियमन या ऐसी किसी भी कोशिश का विरोध करते हैं जो SI को नियंत्रित करे या उसकी प्रगति को रोके, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.”





