कहते हैं इंसान दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न चला जाए, अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपने त्योहारों की खुशबू कभी नहीं भूलता. ऐसा ही एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला नजारा अमेरिका से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिका में रहने वाला एक भारतीय परिवार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों में जुटा नजर आ रहा है. विदेश की धरती पर रहकर भी अपने रीति-रिवाजों को उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाते देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है.
आंगन की साफ-सफाई और बैकग्राउंड में शारदा सिन्हा के सुरीले गीत
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमेरिका स्थित अपने घर के आंगन में परिवार के सदस्य पूरे मनोयोग से साफ-सफाई कर रहे हैं. छठ महापर्व में शुद्धता और स्वच्छता का सबसे अधिक महत्व होता है और इसी परंपरा को निभाते हुए यह परिवार पूरे आंगन को धोकर चमकाता नजर आ रहा है.
इस वीडियो की सबसे खास बात इसका बैकग्राउंड है, सफाई के दौरान घर में छठ मैया के पारंपरिक और सुरीले गीत बज रहे हैं, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है. सात समंदर पार अमेरिका के इस घर में बिल्कुल बिहार और पूर्वांचल जैसा देसी और पावन माहौल देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो…
‘ यह प्यारा वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही आग की तरह फैल गया है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस परिवार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “भाई, इसे देखकर आंखें भर आईं! आप भारत से हजारों मील दूर जा सकते हैं, लेकिन भारत और छठी मैया की आस्था आपके दिल से कभी नहीं निकल सकती.” दूसरे यूजर ने लिखा, “अमेरिका के आंगन में छठ के गीत और इतनी श्रद्धा से सफाई देखकर मन खुश हो गया, यही हमारी असली संस्कृति की ताकत है.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “विदेश में रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना हर किसी के बस की बात नहीं है, इस पूरे परिवार को दिल से सलाम और छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं.”
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





