Air Purifier को कोने में रखने की गलती पड़ सकती है भारी, जानें कहां रखें?

एयर प्यूरीफायर को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां चारों तरफ से हवा आने-जाने में परेशानी न हो. कमरे का बीच वाला हिस्सा इसके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इससे मशीन को अलग-अलग दिशाओं से हवा खींचने का मौका मिलता है. अगर कमरे के बीच रखना संभव नहीं है, तो कोई खुली जगह चुनें.

प्यूरीफायर को दीवार, सोफा, भारी फर्नीचर या पर्दों से बिल्कुल सटाकर न रखें. इसके आसपास कम से कम 1-2 फीट की जगह छोड़ें. इससे एयर इनटेक और आउटलेट ब्लॉक नहीं होंगे और मशीन बेहतर तरीके से हवा को फिल्टर कर सकेगी.

अगर आप रात में साफ हवा के लिए प्यूरीफायर चलाते हैं, तो इसे बेड से कुछ फीट की दूरी पर रखें. कोशिश करें कि साफ हवा आपकी तरफ पहुंचे, लेकिन मशीन का एयरफ्लो सीधे चेहरे पर न आए.

अगर आप घर से काम करते हैं या पढ़ाई के लिए लंबे समय तक एक ही जगह बैठते हैं, तो प्यूरीफायर को अपनी डेस्क के आसपास रख सकते हैं. ध्यान रहे कि इसकी हवा सीधे कागजों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर न पड़े.

प्यूरीफायर को दरवाजे और खिड़कियों के बिल्कुल पास रखने से बचें. बाहर से आने वाले प्रदूषण के कारण मशीन को लगातार नई प्रदूषित हवा साफ करनी पड़ सकती है. प्रदूषण बढ़ने के दौरान खिड़की और दरवाजे बंद रखना भी जरूरी है.

अगर आपके पास छोटा डेस्कटॉप एयर प्यूरीफायर है, तो इसे टेबल, नाइटस्टैंड या किसी स्थिर स्टूल पर रख सकते हैं. इससे इसे सही तरीके से हवा सर्कुलेट करने में मदद मिल सकती है, हालांकि मशीन को ऐसी जगह रखें जहां उसके एयर वेंट खुले रहें. एयर प्यूरीफायर से बेहतर रिजल्ट पाने के लिए उसकी जगह का ध्यान रखना जरूरी है. इसके अलावा फिल्टर की नियमित सफाई और समय पर बदलाव भी न भूलें. सही जगह और सही देखभाल से मशीन कमरे की हवा को बेहतर तरीके से साफ कर सकती है.

Published at : 11 Nov 2026 08:31 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी