नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है.फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया सरदहरिया ने यश के रावण लुक को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं.
उन्होंने खुलासा किया कि यश को कई बार 16 से 20 किलो तक वजन वाले कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते थे. वहीं, कुछ दिनों में उनके कॉस्ट्यूम का वजन 30 से 33 किलो तक पहुंच जाता था.
रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का भारी कॉस्ट्यूम
सानिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि यश के ज्यादातर कॉस्ट्यूम का वजन गहनों समेत करीब 16 से 20 किलो होता था. हालांकि, कुछ कॉस्ट्यूम काफी भारी थे. इनमें लंका वाले रावण का लुक, उसकी शादी का कॉस्ट्यूम और शूर्पणखा की शादी में पहना गया कॉस्ट्यूम शामिल था. सानिया के मुताबिक, इनका वजन करीब 30 से 33 किलो तक था.

1.8 किलो का था मुकुट
सानिया ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे मुश्किल काम मुकुट पहनना था, क्योंकि सिर पर थोड़ा सा भी वजन काफी भारी लगता है. हमने इसका वजन कम करने के लिए कई बार कोशिश की. इसके लिए 3D मुकुट के कई मॉडल भी बनाए गए. पहले हमने इसका डिजाइन तैयार किया और फिर इसे हल्का करने पर काम किया. लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसका वजन 1.8 किलो से कम कर पाए. यही सबसे कम वजन था और ये भी काफी भारी था. यश के चेहरे के हाव-भाव से ये परेशानी नहीं दिखती थी, लेकिन उनके लिए इसे पहनना काफी मुश्किल था.’

सानिया ने ये भी बताया कि भारी कॉस्ट्यूम की वजह से यश को चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होती थी. इतनी मुश्किलों और लंबे समय तक शूटिंग करने के बावजूद यश ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और सेट पर सभी को हंसाते रहते थे.
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज किया गया. वहीं इसका दूसरा पार्ट सा 2028 में आएगा.





.jpg)