महाभियोग की धमकियों पर भड़के US वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, ‘ये एक राजनीतिक तमाशा’


अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ इम्पीचमेंट की कोशिशों का विरोध किया है. उन्होंने बयान दिया है कि इससे अमेरिका के दुश्मनों को यह संदेश जाता है कि यह देश अपने ही योद्धाओं को सजा देता है. मई के बाद उनकी यह पहली मीडिया ब्रीफिंग है. 

उन्होंने कहा, ‘हमारे ढाई सौ साल के अमेरिकी रिपब्लिक के इतिहास में किसी भी वॉर सेक्रेटरी या डिफेंस सेक्रेटरी को कभी भी कानूनी आर्मी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए महाभियोग नहीं चलाया गया है.’

हेगसेथ ने यह बात रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी की तरफ से शुरू की गई, महाभियोग की धमकी के जवाब में कही है.

हेगसेथ को महाभियोग की चेतावनियों का सामना करना पड़ रहा

हेगसेथ को ईरान के साथ चल रहे युद्ध को संभालने के तरीके को लेकर महाभियोग की चेतावनियों का सामना करना पड़ रहा है. केंटकी के मैसी ने यह प्रस्ताव पेश किया है. मैसी हाल ही में हुए मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले कैंडिडेट से हार गए थे. इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद से ट्रंप प्रशासन में हेगसेथ को हटाने को लेकर वोटिंग की स्थिति बनी हुई है. 

मैसी पर साधा निशाना

मैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके खिलाफ यह कदम नीतिगत असहमति के कारण उठाया गया है. इसका नेतृत्व नाराज और हारे हुए कांग्रेस सदस्य कर रहे हैं. 
हेगसेथ ने कहा है कि यह एक राजनीतिक तमाशा है. यह अहंकार और नाराजगी से प्रेरित है. कांग्रेस में एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने इसे ढोंग करार दिया है. साथ ही पब्लिक स्टंट बताया है. उन्होंने कहा है कि हर कोई जानता है. 

ईरान युद्ध को लेकर आलोचना में घिरी है ट्रंप सरकार

दरअसल, ट्रंप सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा है. इसका असर हाल ही में संपन्न मिडटर्म इलेक्शन में देखने को मिला है. हेगसेथ ने कहा है कि इतिहास ईरान युद्ध को अलग नजरिए से देखेगा. हमने युद्ध शुरू नहीं किया था, जबकि ईरान ने इसे 47 साल पहले शुरू किया था.