Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस इंदौर के लिए तैयार करेगी अलग घोषणा पत्र, भाजपा राष्ट्रीय घोषणा पत्र के भरोसे
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती गुटों में बटे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी है।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:43 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 01:32 PM (IST)

HighLights
- भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है।
- भाजपा नेता घर-घर दस्तक देकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम लोगों तक पहुंचाने में लगे हैं।
- कांग्रेस शहर के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है।
Lok Sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद शहर में अब धीरे-धीरे चुनावी रंग जमने लगा है। हालांकि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस अब भी बहुत पीछे है। भाजपा नेता जहां घर-घर दस्तक देकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम लोगों तक पहुंचाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस शहर के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय घोषणा पत्र में शहर को वह महत्व नहीं मिल पाता, जिसका यह हकदार है। स्वच्छता के साथ हमारी पहचान मां अहिल्या की वजह से भी है। पार्टी का राष्ट्रीय घोषणा राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर होता है, जबकि शहर की कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान मतदाता चाहते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार इंदौर के लिए पृथक घोषणा पत्र के नवाचार के साथ मतदाताओं के बीच जाने की तैयार कर रही है। इधर भाजपा अब भी राष्ट्रीय घोषणा पत्र के भरोसे है।
युवाओं और व्यापारियों की समस्या पर रहेगा केंद्रित
गुटों में बटे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती
हम कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। हमें उम्मीद है कि हम इसमें सफल भी होंगे। इंदौर के लिए पृथक घोषणा पत्र की तैयारी भी कर रहे हैं।
-प्रमोद द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
पार्टी के सभी नेता प्रचार में जुट गए हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा उन तक पहुंचाने की है। हम इसमें सफल होंगे।
-आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा


