काम की खबर: अब सस्ते में ठीक करा सकेंगे घर के सभी उपकरण, ग्राहकों के फायदे के लिए सरकार ने तैयार किया फ्रेमवर्क
residence home equipment restore उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से हाल ही सभी आरओ व वाटर फिल्टर निर्माता कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने फिल्टर पर विभिन्न भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से उपभोक्ताओं को कैंडल के लाइफ के बारे में विस्तृत जानकारी दें।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 10:01 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:04 AM (IST)
.jpg)
HighLights
- राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के जरिए ई-कचरे में भी कमी आएगी।
- ग्राहकों को तुरंत सामान नहीं बदलना पड़ेगा।
- उत्पाद में लगे पार्ट्स व उनकी कीमत जैसी चीजों की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। यदि आप भी घर में मौजूद टीवी, फ्रिज, कूलर या किसी अन्य उपकरण के बार-बार खराब होने और मैकेनिक को बार-बार भारी पैसे देकर परेशान हो गए हैं तो जल्द ही आप अब ऐसे उपकरणों की मरम्मत सस्ते में करा सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क लेकर आई है।
इस फ्रेमवर्क के तहत 4 सेक्टर से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को राइट टू रिपेयर पोर्टल जोड़ा जाएगा और अपने उत्पाद और उसमें इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स को रिपेयर करने की सुविधा बताने के बारे में कहा है। इन 4 सेक्टर में फार्मिंग उपकरण, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एवं ऑटोमोबाइल उपकरण शामिल हैं।
उपभोक्ताओं को होगा ये फायदा
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के बारे में कहा है कि घर में मौजूद उत्पाद के खराब होने पर कई बार उपभोक्ता सही जानकारी के अभाव में उसे रिपेयर नहीं कराते हैं और उसके स्थान पर नया प्रोडक्ट खरीद कर ले आते हैं। उत्पाद में लगा कौन सा पार्ट्स खराब है और उसे ठीक करने में कितना खर्च आएगा। इस तरह की जानकारी के अभाव में ग्राहकों को काफी ज्यादा नुकसान हो जाता है। कई बार मार्केट में मैकेनिक भी मनमानी वसूली कर लेते हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के रिपेयरिंग सेंटर के नाम पर भी कई फर्जी वेबसाइट चल रही है और उनके नाम पर ठगी हो रही है।
ई-कचरे में आएगी कमी
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के जरिए ई-कचरे में भी कमी आएगी और ग्राहकों को तुरंत सामान नहीं बदलना पड़ेगा। राइट टू रिपेयर पोर्टल पर कंपनी के कस्टमर केयर के साथ उत्पाद में लगे पार्ट्स व उनकी कीमत जैसी चीजों की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राइट टू रिपेयर पोर्टल पर कंपनी अपने अधिकृत सर्विस सेंटर के साथ थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के बारे में भी सूचना देगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से हाल ही सभी आरओ व वाटर फिल्टर निर्माता कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने फिल्टर पर विभिन्न भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से उपभोक्ताओं को कैंडल के लाइफ के बारे में विस्तृत जानकारी दें।
फ्रेमवर्क में ये उत्पाद शामिल
- मोबाइल फोन
- लैपटॉप
- डाटा स्टोरेज सर्वर
- प्रिंटर
- हार्डवेयर
- सॉफ्टवेयर फार्मिंग सेक्टर
- वाटर पंप मोटर
- ट्रैक्टर पार्ट्स कंज्यूमर ड्यूरेबल
- टीवी
- फ्रिज
- गीजर
- मिक्सर
- ग्राइंडर
- चिमनी
- यात्री वाहन, कार, दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन


