सिर पर गिलास, ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग, माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया बॉबी देओल का हुक स्टेप

सिर पर गिलास, ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग, माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया बॉबी देओल का हुक स्टेप


बॉलीवुड में ‘एनिमल’ से बॉबी देओल ने बवाल ही मचा दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. साथ ही इससे उनका डांस स्टेप भी और सॉन्ग भी काफी वायरल हुआ था, जिसका टाइटल ‘जमाल कुडु’ है. इसमें बॉबी देओल में जो सिर पर वाइन का गिलास रखकर डांस स्टेप किया था, वो दुनियाभर में वायरल रहा था. इसी के साथ ही अब इसे माधुरी दीक्षित ने दिवाली के मौके पर रिक्रिएट किया है. 

दरअसल, दिवाली सेलिब्रेशन के बीच माधुरी दीक्षित का सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बॉबी देओल का ‘एनिमल’ वाला हुक स्टेप रीक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है. माधुरी ने एकदम हूबहू स्टेप किया है और गिलास को सिर पर रखकर कमाल का बैलेंस किया है.

लोग ने बताया ‘जमाल कुडु का फेमिनिस्ट वर्जन’

माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस शेयर कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. माधुरी के डांस वीडियो पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित सलवार सूट में हैं और अपने सिर पर ड्रिंक का गिलास रखा है. इसमें वो बैलेंस के साथ डांस करती हैं और डांस स्टेप्स करती हैं, जो देखते ही बन रहा है. 

माधुरी का वीडियो शेयर कर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इसे लोगों ने जमाल कुडु का फेमिनिस्ट वर्जन’ तक कह दिया है. एक यूजर ने लिखा, ‘एनिमल का फेनिस्ट वर्जन है.’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या कमाल की महिला हैं.’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है वो ये भी कर सकती हैं और वो भी इतने बेहतरीन तरीके से.’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

माधुरी दीक्षित ने रखी थी दिवाली पार्टी!

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ नेने ने हाल ही में दीवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. इसमें तृप्ति डिमरी जैसे सेलेब्स के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी. वहीं, हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे. इसमें माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और बेटे अरिन नेने के साथ पहुंची थीं और सारी लाइमलाइट चुरा ली थी. 

Image

बहरहाल, अगर माधुरी दीक्षित के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो चर्चा ये भी है कि एक्ट्रेस जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी. वो 24 साल बाद मराठी क्विज शो ‘कौन होनार करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आने वाली हैं. इसे अक्टूबर 2026 में ऑनएयर किया जाएगा. आपको बता दें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘मां बहन’ में देखा गया था, जिसे 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और रवि किशन भी अहम रोल में थे.