दीवाली या त्यौहारों का मौका आते ही हर कर्मचारी को कंपनी से एक अच्छे बोनस या सरप्राइज गिफ्ट की उम्मीद होती है. लेकिन जरा सोचिए कि अगर चार साल तक मेहनत करने और बोनस का इंतजार करने के बाद आपकी कंपनी आपको महज दो कौड़ी का कप-प्लेट का डिब्बा थमा दे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान और गुस्सा दिला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक कर्मचारी ने कंपनी के ‘दीवाली गिफ्ट’ की ऐसी दुर्गति की कि देखने वाले सन्न रह गए.
कंपनी की इस कंजूसी से भड़के कर्मचारी ने गिफ्ट में मिले कप-प्लेट को अपने ही कमरे में पैरों तले बेरहमी से कुचलकर चकनाचूर कर दिया!
गिफ्ट का डिब्बा खोलते ही फूटा गुस्सा, पैर से रौंद दिए कप!
वायरल हो रहे इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कमरे में कंपनी से मिला गिफ्ट बॉक्स खोलता है. डिब्बे के अंदर बेहद हल्की क्वालिटी के कुछ चीनी मिट्टी के कप और प्लेट्स रखे हुए थे. कंपनी के इस मामूली से तोहफे को देखकर शख्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह बिना एक पल गंवाए डिब्बे से कपों को जमीन पर पटकता है और जूते पहने-पहने अपने पैरों से उन्हें इतनी जोर से रौंदता है कि सारे कप और प्लेट्स एक झटके में टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं.
“4 सालों के बोनस का ये सिला मिला!”
वीडियो के साथ लिखे कैप्शन ने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा चर्चित बना दिया है. कैप्शन में लिखा था.. “4 सालों का बोनस…”
यानी, यह कर्मचारी पिछले चार सालों से कंपनी में दिन-रात एक कर रहा था और एक अच्छे वार्षिक बोनस का इंतजार कर रहा था. लेकिन जब चार साल के लंबे इंतजार के बाद उसे कप-प्लेट का एक सस्ता डिब्बा मिला, तो उसका सब्र का बांध टूट गया और उसने अपना सारा गुस्सा उन कपों पर निकाल दिया.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
नेटिजन्स बोले “बोनस नहीं, ये कर्मचारियों की मेहनत का मजाक है!”
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कॉरपोरेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. नौकरीपेशा लोग और नेटिजन्स कर्मचारी के इस गुस्से से पूरी तरह रिलेट कर रहे हैं और कंपनियों की ऐसी सोच पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं…
“चार साल वफादारी से काम करने के बाद ऐसा गिफ्ट थमाना कर्मचारियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना है!”
“बंदे ने बिल्कुल सही किया, ऐसी घटिया सोच रखने वाली कंपनियों को सबक मिलना ही चाहिए.”
“अगर बोनस नहीं दे सकते तो मत दो, लेकिन ऐसा नाममात्र का कप-प्लेट देकर मेहनत का मजाक मत उड़ाओ!”
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला





