एक ओर जहां आज कल के छोटे छोटे बच्चे EMI पर आईफोन खरीद घर ले आते हैं या अपने घर वालों से महंगे फोन की जिद करते हैं वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इन दिनों लोगों को खुश कर दिया है. वीडियो में एक लड़की अपने पिता के साथ मोबाइल की दुकान पर आती है और एक छोटा सा कीपैड फोन खरीदकर इतना खुश होती है मानों उसे दुनिया की सारी खुशी मिल गई हो. वीडियो में पिता का रिएक्शन भी साफ देखने को मिलता है जो सारी कहानी कुछ ही सेकंड में बयां कर देता है.
कीपैड फोन खरीद खुशी से झूम उठी बेटी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है जहां स्मार्टफोन्स और आईफोन्स बहुत आम हो चुके हैं, वहां एक पिता द्वारा अपनी बेटी को एक साधारण कीपैड फोन गिफ्ट करने के फैसले ने इंटरनेट पर कई लोगों के दिलों को छू लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पिता अपनी बेटी को लेकर मोबाइल की दुकान पर आता है और उसे एक कीपैड फोन दिलाता है. कीपैड फोन देखकर बेटी इतनी खुश हो जाती है कि मानों उसने आईफोन ले लिया हो.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
पिता भी नहीं रोक पाए अपनी मुस्कान
इतना ही नहीं, बेटी के चेहरे पर खुशी देख पिता भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाते और बेहद खुश होते हुए बेटी को प्यार भरी नजरों से देखने लगते हैं. बेटी फोन की अनबॉक्सिंग करती है और फोन को देखकर खिलखिला उठती है. आज के दौर में जहां बच्चे महंगे फोन की डिमांड करते हैं वहीं इस बेटी ने अपने पिता की शायद मजबूरी को समझा है और कीपैड फोन से ही अपना दिल लगा लिया है मानों पिता की ताकत को ही उसने अपनी खुशी मान लिया हो.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, बेटी पर हमें भी गर्व है
वीडियो को Naughty Foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सबसे बड़ी खुशी होती है, वो सब्र करने से भी आ सकती है और दौलत से भी. एक और यूजर ने लिखा…वाह बेटी, आज पिता को आप पर गर्व हो रहा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरा तो दिन बन गया.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल





