Indore Information: नरसिंह मंदिर में पूजन के बाद राधा कृष्ण फाग यात्रा में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन यादव

डॉ. यादव नरसिंह बाजार मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद वे यहां से विधायक मालिनी गौड़ के नेतृत्व में निकलने वाली राधाकृष्ण फाग यात्रा में वाहन पर बैठकर शामिल होंगे।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 10:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 10:34 PM (IST)

Indore News: नरसिंह मंदिर में पूजन के बाद राधा कृष्ण फाग यात्रा में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन यादव
डेढ़ घंटे तक गेर में रहेंगे मुख्यमंत्री

इंदौर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गोराकुंड से राजवाड़ा तक निकलने वाली गेर में इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

वे गेर में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री के शामिल होने पर पुलिस व प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।

डॉ. यादव नरसिंह बाजार मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद वे यहां से विधायक मालिनी गौड़ के नेतृत्व में निकलने वाली राधाकृष्ण फाग यात्रा में वाहन पर बैठकर शामिल होंगे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

naidunia_image

मुख्यमंत्री के गेर में शामिल होने से गोराकुंड से राजवाड़ा तक खजूरी बाजार क्षेत्र की गलियों को बेरिकेड्स लगाकर बंद किया जाएगा और इस गेर मार्ग में वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ गेर में पैदल शामिल होने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के वाहन के आसपास रस्सी लेकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि भीड़ मुख्यमंत्री के करीब न पहुंचे। डॉ. यादव टोरी कार्नर से राजवाड़ा तक गेर में शामिल होकर पहुंचेंगे। उसके बाद वे वीआइपी मार्ग से अपने कारकेड के माध्यम से एयरपोर्ट की ओर रवाना होंगे।

गेर व फाग यात्रा पर पुलिस कमिश्नरेट ने जारी की एडवाइजरी आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं और न ही भड़काऊ नारे लगाएं।-गीले टाट, पानी से भरे गुब्बारे, जूते-चप्पल किसी पर न फेंकें। किसी व्यक्ति के जबर्दस्ती कपड़े फाड़ने का प्रयास नहीं करें।

नशीले व मादक पदार्थ का सेवन कर गेर में शामिल न हों। गेर मार्ग में वाहन लेकर न जाएं। राजवाड़ा के आसपास प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्सन प्लान-रीगल से राजवाड़ा रीगल चौराहे से शास्त्री ब्रिज, संजय सेतु होते हुए जवाहर मार्ग का उपयोग करें। उज्जैन जाने वाहनों के लिए बस व अन्य वाहन एमआर 4 का उपयोग करेंगे।

naidunia_image

पटेल प्रतिमा से जवाहर मार्ग जाने वाले संजय सेतु जवाहर मार्ग से नई सड़क होते हुए चंद्रभागा की ओर जाएंगे। इस रूट पर रहेगी रोक-नगर निगम चौराहे से मृगनयनी चौराहे से राजवाड़ा की ओर यातायात पूर्णता

प्रतिबंधित इस रूट के वाहन निगम चौराहा, सुभाष मार्ग इमली बाजार से निगम चौराहा से चिमनबाग की ओर जा सकेंगे। नंदलालपुरा चौराहे से फल मार्केट व राजवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंध।