Deepak Saxena: छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना के घर पहुंच विजयवर्गीय ने लगाया गले, CM मोहन ने बंद कमरे में की गुफ्तगू
Chhindwara Information बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना से मुलकात की।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 05:00 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 10:07 PM (IST)

HighLights
- भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने दाखिल किया नामांकन
- दीपक सक्सेना ने की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात
- कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं
नईदुनिया, छिंदवाड़ा। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने बुधवार को सुबह 11.30 बजे छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। इस दौरान पिता नरेंद्र साहू और मां भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करते समय अजय सक्सेना भी उनके साथ मौजूद थे।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने जनसभा के पूर्व पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया।
दीपक सक्सेना से मुलाकात
लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का गृह ग्राम रौहना राजनीति का केंद्र बन चुका है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने काफी देर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी रोहना गए थे और काफी देर तक चर्चा की थी। दीपक सक्सेना ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है
क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने की चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा
बुधवार को प्रदेश प्रभारी सह पूर्व मंत्री यूपी सरकार महेंद्र सिंह एवं लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंच चुनाव प्रबंध समिति एवं प्रबंधन समिति के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं द्वारा ज़मीनी कार्यकर्ताओं में विजय का भाव जगाने मंत्र दिया गया, वहीं चुनाव प्रभारियों को सतर्कता से कार्य की हिदायद दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सह संभागीय प्रभारी कविता पाटीदार, लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, लोकसभा सह संतोष पारिक समेत लोकसभा कोर कमिटी सदस्य, लोकसभा प्रबंधन समिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी-संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उस्थित थे।भाजपा की ली सदस्यता
कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री देवीलाल के पुत्र पंकज शर्मा, वरूण शर्मा, पूर्व सरपंच एवं पूर्व ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश ठाकरे, समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे ।


