Anuppur Highway Accident: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 13 लोग हुए घायल

Anuppur Highway Accident: सभी पुष्पराजगढ़ के कोहका से छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिला अंतर्गत देवी स्थल मरही माता के दर्शन करने जा रहे थे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:18 PM (IST)

Anuppur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 13 लोग हुए घायल
दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती।

HighLights

  1. चालक अचानक रास्ते में गुजर रहे मवेशी को देखकर अपना नियंत्रण खो बैठा।
  2. गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई।
  3. एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को राजेंद्र ग्राम अस्पताल पहुंचाया गया।

Anuppur Highway Accident: नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। पुलिस और यातायात विभाग की लापरवाही से माल वाहक वाहन में सवारी ढोई जा रही है। डिंडौरी जिले की घटना से सबक ना तो जनमानस ले रहा है और ना ही सरकारी तंत्र, लिहाजा सड़क पर नियम रोज टूट रहे हैं, खासकर ग्रामीण अंचल में।

बुधवार की सुबह पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र एवं राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनघुटी के समीप स्टेट हाईवे रोड को जोड़ने वाली जिला मार्ग में एक माल वाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में लगभग 13 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें पहले राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया। फिर जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया है।

राजेंद्र ग्राम पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माल वाहक वाहन एमपी 65 जीए 2902 में पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहका से श्रद्धालुओं का एक समूह बैठा। ये सभी छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिला अंतर्गत देवी स्थल मरही माता के दर्शन करने जा रहे थे।

naidunia_image

बताया गया ग्राम नोनघुटी से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार वाहन का चालक अचानक रास्ते में गुजर रहे मवेशी को देखकर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। पिकअप वाहन रामसेवक पिता राम प्रसाद सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका चला रहा था। वह भी घायल हुआ है। एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को राजेंद्र ग्राम अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना में बालेंद्र पिता चट्टू सोनकर 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका, कुसुम पिता आनंद सिंह 38 वर्ष ग्राम देवरा, प्रेम पिता नर्मदा सिंह 30 वर्ष कोहका, गजेंद्र पिता दलबीर सिंह 15 वर्ष ग्राम देवरा, मनीष पिता दिलीप आठ वर्ष देवरा, रोशनी पिता मुन्ना सिंह सोलह वर्ष, अंकित पिता आनंद सिंह 24 वर्ष, मन्ना पिता भान सिंह 42 वर्ष, तीरथ पिता मन्ना सिंह 24 वर्ष सभी निवासी देवरा, गौतम पिता संपत सिंह 25 वर्ष, रिंकू पिता बजरंग सिंह 17 वर्ष, राजू पिता धन्नू सिंह 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोहका शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014