वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे, जिसे भारत ने आसानी से चेज कर लिया. इसमें सबसे बड़ा योगदान अभिषेक शर्मा का रहा, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की.
भारत को जीतने के लिए 199 रनों का लक्ष्य मिला था. भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला, आज अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ओपन किया. दोनों ने इतिहास रच दिया. सिर्फ 5 ओवर में टीम का शतक पूरा हो गया था. वैभव के रूप में भारत का पहला विकेट 133 के स्कोर पर गिरा. वैभव ने 19 गेंदों में 4 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 45 रन बनाए.
अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. अगले 50 रन उन्होंने 20 गेंदों में पूरे किए. उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक जड़ा था, वह टीम की जीत सुनिश्चित कर आउट हुए थे. उन्होंने 38 गेंदों में 11 छक्के और 9 चौकों की मदद से 113 रन बनाए. भारत ने 40 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 198 रन बनाए थे. डेरिल मिशेल ने मेजबान टीम के लिए सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 52 गेंदों में खेली इस पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए. फिन एलन ने 40 और जैकब्स ने 39 रन बनाए.
भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया. भुवनेश्वर कुमार कोई विकेट नहीं ले सके. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन खर्चे.
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.
न्यूज़ीलैंड प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी.
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शिवम् दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड स्क्वॉड
एडम मिल्ने, डेव्हन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, बेवॉन जैकब, जैकब डफी, मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, फिन एलन, नैथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर.





