BJP Candidate listing 2024: चुनावी सियासत में सीता, हनुमान और रावण से पीछे रह गए ‘राम’, यहां भी सौभाग्य भाजपा को

BJP Candidate listing 2024: रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में श्रीराम, सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को भाजपा चुनाव में टिकट दे चुकी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)

BJP Candidate list 2024: चुनावी सियासत में सीता, हनुमान और रावण से पीछे रह गए ‘राम’, यहां भी सौभाग्य भाजपा को
रामायण धारावाहिक के किरदारों की राजनीति में एंट्री

HighLights

  1. अरूण गोविल मेरठ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  2. दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को भी टिकट दे चुकी है भाजपा
  3. दारा सिंह भाजपा के टिकट पर राज्‍यसभा पहुंचे थे

BJP Candidate listing 2024 डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बीते दिनों प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। जिसमें एक नाम अरुण गोविल भी शामिल रहा, उन्हें भाजपा ने मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक में श्री राम का किरदार निभाया था। हालांकि रामायण धारावाहिक के पात्रों की राजनीति में एंट्री कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभा चुके कलाकार भी चुनाव लड़ चुके हैं और इसी फेहरिस्त में अब अरुण गोविल का नाम भी शामिल हो चुका है।

दशकों पहले हुई एंट्री

रामायण के कलाकारों ने दशकों पहले ही सियासत में कदम रख लिया था। खास बात ये है कि इन सभी पात्रों को भाजपा ने ही टिकट दिया था। इनमें हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह, मां सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया और रावण का पात्र निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का नाम शामिल है।

naidunia_image

क्यों दिया टिकट

दरअसल, 90 के दशक में रामायण धारावाहिक की पहुंच घर-घर तक पहुंच थी। लिहाजा रामायण के पात्र भी जनमानस में अपनी पैठ बना चुके थे। ऐसे में भाजपा ने सभी की लोकप्रियता को चुनाव में इस्तेमाल किया। भाजपा ने 1991 में अरविंद तिवारी को गुजरात की साबरकांठा सीट से टिकट दिया, जबकि दीपिका चिखलिया गुजरात वडोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं और दोनों ही प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की।

2003 में दारा सिंह पहुंचे संसद

भाजपा के टिकट पर अटल सरकार में दारा सिंह ने चुनाव लड़ा। उन्हें भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …