दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल

दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आए दिन लड़ाई-झगड़े के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो बौद्ध भिक्षु आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच दान में मिले पैसों को लेकर विवाद हुआ. इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और भिक्षुओं के जीवन, उनके विचारों और इस तरह के व्यवहार को लेकर सवाल कर रहे हैं.

आपस में भिड़े भिक्षु

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक जगह पर बैठे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान दो बौद्ध भिक्षुओं के बीच हाथापाई होती दिखाई देती है. आसपास मौजूद लोग भी वहां नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दान में मिले पैसों को लेकर हुए विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. इसी वजह से लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. जिस जीवन में शांति और संयम को अहम माना जाता है, उससे जुड़े लोगों को इस तरह लड़ते देखना कई यूजर्स को हैरान कर रहा है.

शांति और संयम की सीख पर उठे सवाल

बौद्ध धर्म में शांति, करुणा और अहिंसा को काफी महत्व दिया जाता है. ऐसे में दो भिक्षुओं के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जब कोई व्यक्ति सांसारिक जीवन छोड़कर शांति का रास्ता चुनता है, तो उससे संयम और अच्छे व्यवहार की उम्मीद की जाती है. वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहिए, न कि लड़ाई करके. 

यह भी पढ़ें :अफगान जलेबी’ पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, बुद्धि भ्रष्ट हो गई है क्या? कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब संसार का त्याग करके शांति का रास्ता चुना है, तो फिर इस तरह लड़ने का क्या फायदा? वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि दान के पैसों के लिए इस तरह का विवाद होना दुखद है. वीडियो को देखकर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : तुम मुझे यूं भुला न पाओगे…रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया