रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं… चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो

रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं… चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो


देशभर में दशहरे की धूम मची हुई है. जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. कभी लक्ष्मण जी को रिझाती सूर्पणखा तो कभी परशुराम के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच लंकेश रावण का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. दरअसल, रामलीला के रिहर्सल के दौरान किसी ने रावण को चप्पल मार दी, इसके बाद रावण का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

वायरल हो रहे वीडियो में रामलीला कार्यक्रम के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ते हुए रावण पर चप्पल दे मारी. इस अजीबोगरीब हरकत का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. त्योहार के इस माहौल में इस तरह की घटना ने हर किसी को चौंका दिया है.

स्टेज पर मची खलबली, अचानक आई चप्पल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बड़ी फिल्म के सीन से कम नहीं है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक जगह पर रामलीला मंचन के लिए कलाकारों की जोर-शोर से रिहर्सल चल रही होती है. रावण का किरदार निभा रहा कलाकार पूरे रौब और अपनी भारी-भरकम आवाज में डायलॉग बोल रहा होता है. तभी अचानक दर्शकों या सामने बैठे लोगों की तरफ से एक चप्पल उड़ती हुई आती है और सीधे रावण को जा लगती है.

कैरेक्टर छोड़ गुस्से में गरजा रावण

चप्पल लगते ही स्टेज पर सन्नाटा हो जाता है. रावण का किरदार निभा रहा कलाकार अचानक अपनी स्क्रिप्ट भूल जाता है और गुस्से से लाल-पीला होकर सीधे अपना कैरेक्टर ही छोड़ देता है. वो पूरी तरह से नॉर्मल इंसानी भाषा में आकर स्टेज पर ही चिल्लाने लगता है. वह गुस्से में दहाड़ते हुए कहता है- कौन है वो दुष्ट? किसने किया ये दुस्साहस?

सैनिकों को दिया बंदी बनाने का आदेश

रावण का रोल कर रहा शख्स इतना भड़क जाता है कि वह स्टेज पर मौजूद दूसरे कलाकारों, जो सैनिकों के रोल में थे को असली का हुक्म सुनाने लगता है कि जाओ और उस चप्पल फेंकने वाले दुष्ट को तुरंत बंदी बनाकर मेरे सामने पेश करो. इसी बीच, चप्पल मारने वाला व्यक्ति सामने से सफाई देते हुए कहता है कि उसने तो बस मजाक में ऐसा किया था. इस पर रावण बना कलाकार और ज्यादा भड़क जाता है और सभ्यता व संस्कृति की दुहाई देते हुए कहता है- हम रावण हैं, कोई चोर-उच्चके नहीं.

यह भी पढ़ें: राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर इस पर तीखा तंज कसते हुए लिखता है कि हिंदू खतरे में है या नहीं. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि गलत बात है, वो रावण है उसकी भी एक अलग पहचान है. इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि रावण भाई एकदम सच कह रहे हैं, वो कोई सड़क छाप चोर नहीं हैं, सैनिकों जल्दी बंदी बनाओ चप्पल मारने वाले को. इस वीडियो को फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल