Edible Oil Worth in Indore: आयातित तेलों की आवक बढ़ने की संभावना, सोयाबीन में मांग कम
Edible Oil Worth in Indore: मंगलवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 960-965, पाम तेल 1000 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:20 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कमजोर मांग के कारण ऊपरी स्तरों से सोया तेल में लेवाली बेहद सुस्त है। कंपनियों फारवर्ड महीने के सौदे मार्च महीने से चार से सात रुपये प्रति किलो नीचे बेच रही हैं जो आगे गिरावट का संकेत है। ऊंची लैंडिंग कास्ट और रेडी कीमतों में करेक्शन के कारण आयात मार्जिन में गिरावट आई है। उच्च स्तर पर मांग कमजोर रहने से कई साल्वेंट प्लांटों द्वारा भावों में कटौती कर बिकवाली कर रहे हैं।
मार्च में सन आयल का आयात बढ़ेगा, जिससे सोया तेल की कमी की भरपाई होगी। यही वजह है कि भारतीय बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है। अर्जेंटीना से भारत के लिए करीब 2.50 लाख टन सोया तेल लगने की तैयार है। यह अपरिहार्य था कि सोया तेल शार्टेज लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि दक्षिण अमेरिका में सोया की फसल अभी भी अधिक है। व्यापारियों को ताजा खरीदारी के लिए कीमतों के 915-920 के आसपास आने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि यहां से अप्रैल मध्य तक कमजोरी रह सकती है जिसके बाद अप्रैल मध्य से रिकवरी की उम्मीद है।
उत्पादन में सुधार और निर्यात मजबूत रहने से फंडामेंटल मिलाजुला हुआ है। यहां से पाम तेल का उत्पादन मजबूत रह सकता है और रमजान खत्म होते ही इसमें और बढ़ोतरी आएगी। मंगलवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 960-965, पाम तेल 1000 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। मंडी में सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी बारीक 5900-6000, एवरेज सरसों बारीक 5600-5900, राइडा 4500-4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1480-1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925, इंदौर पाम 1000, मुंबई सोया रिफाइंड 990, सोया डीगम 890, मुंबई पाम तेल 950, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 910 रुपये।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – रुचि पतंजलि 4560, लक्ष्मी 4550, नीमच प्रोटीन 4650, एमएस साल्वेक्स 4650, धानुका 4650, अंबिका कालापीपल 4600, केएन एग्री 4525, प्रकाश 4600, विप्पी 4570, प्रकाश पीथमपुर 4600, धीरेंद्र सोया 4660, वर्धमान कालापीपल 4560, खंडवा आइल 4600, हरिओम मंदसौर 4650, लिविंग फूड शुजालपुर 4625, बंसल 4600, लाभांशी 4650, मित्तल 4700, स्नेहिल 4605, सिंहल रतला 4640, बैतूल सतना 4705, रामा 45500, दिव्य ज्योति पचोर 4590, एबीआईएस 4560 रुपये।
कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपये।


