सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी प्रेम कहानियां देखने को मिलती है, जिसके बारे में आमतौर पर कभी सोचा नहीं जाता. वैसे तो ज्यादा से ज्यादा आपने किसी प्रेम कहानी में 10 साल का अंतर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसी प्रेम कहानी के बारे में सुना है, जिसमें उम्र का अंतर 12-13 नहीं बल्कि सीधा 45 साल का अंतर हो?
उत्तर प्रदेश के औरैया से इन दिनों एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. मामला 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत का है. दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फासले के बावजूद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है. दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
वीडियो बनाने के लिए घर आती थीं रानी
बताया जा रहा है कि रामसुगर औरैया के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि रानी राजपूत दयालपुर की रहने वाली है. रानी सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाती हैं. रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं. इसी सिलसिले में रानी का रामसुगर के घर आना-जाना शुरू हुआ. रामसुगर के मुताबिक रानी पिछले करीब दो साल से उनके घर आती थीं. वीडियो शूटिंग और लगातार मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.
75-year-old Ramsugar is set to marry 30-year-old Instagram Reels creator Rani Rajput after they fell in love a year ago. Their ring ceremony is already done, and the wedding is planned after Navratri. Auraiya, Uttar Pradesh
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 15, 2026
यह भी पढ़ें: देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
सात साल पहले पत्नी का हुआ था निधन
यह भी बताया जा रहा है कि रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है. इसके बाद वह अकेले रह रहे थे. उनकी बेटी राधा के जरिए रानी का परिवार में आना-जाना बढ़ा और यहीं से दोनों की कहानी आगे बढ़ने की बात कही जा रही है.
पहले सगाई, अब शादी की तैयारी
दोनों की प्रेम कहानी चर्चा में तब आई, जब दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि शादी नवरात्रि के बाद होगी. यूजर्स के लिए यह हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी है. हालांकि रानी ने उम्र के इस बड़े अंतर को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही है. वहीं रामसुगर का कहना है कि यह रिश्ता दोनों की रजामंदी से आगे बढ़ रहा है.
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
45 साल के उम्र के अंतर वाली इस कहानी पर इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं. कुछ लोग इसे प्यार की ताकत और प्यार में उम्र मायने नहीं रखती से जोड़ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश बता रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा है कि अब इन लोगों को शादी में देरी नहीं करनी चाहिए नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: तेरे इश्क में नाचेंगे…काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल





