Video: जिंदगी खेल नहीं! ट्रेन पर सबवे सर्फिंग कर रही दो नाबालिग लड़कियों की मौत, देखें वीडियो

[ad_1]


America News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग इलाके में चार लड़कियां देर रात सबवे ट्रेन (मेट्रो) पर खतरनाक स्टंट, यानी सबवे सर्फिंग कर रही थीं. जिसके बाद दो लड़कियों की मौत हो गई है. यह हादसा करीब 3:10 बजे हुआ. 

13 से 15 साल के बीच थी दोनों की उम्र

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों को बेहोशी की हालत में पाया गया. मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला कि दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. अधिकारियों का कहना है कि दोनों की उम्र लगभग 13 से 15 साल के बीच थी. यह भी बताया गया कि लड़कियां ट्रेन के ऊपर चढ़कर सफर कर रही थीं, जिसे सबवे सर्फिंग कहा जाता है. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन से नीचे गिर गईं.

पुलिस ने बताया कि इस साल न्यूयॉर्क में अब तक तीन लोगों की मौत सबवे सर्फिंग के कारण हो चुकी है. वहीं, 114 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है जो इस खतरनाक ट्रेंड में शामिल थे. इसके बावजूद कुछ युवा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि सोशल मीडिया के वायरल होने के जुनून ने आज के बच्चों को बहुत खतरनाक रास्ते पर डाल दिया है. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने कहा है कि वे इस पर सख्त निगरानी रख रहे हैं और जागरूकता अभियान भी चलाएंगे ताकि युवा इस तरह की लापरवाही न करें.