Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वेबसाइट के अनलिस्टिंग सेक्शन में जाकर अपना नंबर हटाएँ.

Truecaller अनजान नंबरों की पहचान करने और स्पैम कॉल से अलर्ट करने में मदद करता है. लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति Truecaller पर आपका नंबर सर्च करके उससे जुड़ी जानकारी देखे, तो आप अपनी जानकारी हटाने के लिए कुछ स्टेप्स अपना सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप से अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करने के साथ ही कंपनी के डेटाबेस से अपना नंबर भी अनलिस्ट करना होगा. सिर्फ अकाउंट बंद करने से नंबर डेटाबेस से नहीं हटता है. तो आइए जानते हैं कि Truecaller से अपनी डिजिटल पहचान कैसे हटाएं.

Truecaller से अपनी डिजिटल पहचान कैसे हटाएं

अगर आप Truecaller का यूज बंद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐप के जरिए अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा. इसके लिए Android यूजर Truecaller ऐप के ऊपर साइड में मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें. वहीं iPhone यूजर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें. अब सेटिंग्स में जाकर Privacy Centre का ऑप्शन चुनें. यहां आपको Deactivate My Account का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करें. इसके बाद ऐप आपसे अकाउंट बंद करने की पुष्टि मांगेगा. आगे बढ़ने से पहले दिखाई जा रही जानकारी पढ़ लें.

अब Yes पर क्लिक करें और फिर Continue चुनें. इन स्टेप्स को पूरा करने के कुछ मिनटों के अंदर आपका Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा. इसके बाद आप Caller Identification, Spam Protection और Truecaller Account जैसी सुविधाओं का यूज नहीं कर पाएंगे. 

अकाउंट हटाने के बाद क्या करें?

ऐप से अकाउंट डीएक्टिवेट करने का मतलब यह नहीं है कि कंपनी के डेटाबेस से आपका नंबर भी हट गया है. अगर आप चाहते हैं कि Truecaller की डायरेक्टरी में आपका नंबर दिखाई न दे, तो इसके लिए आपको अलग से अनलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़े – हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

Truecaller से अपना नंबर कैसे हटाएं?

अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद Truecaller की वेबसाइट पर जाएं और वहां मौजूद Unlisting सेक्शन खोलें. इसके बाद वेबसाइट पर नंबर अनलिस्ट करने वाले सेक्शन तक पहुंचें. यहां आप चाहें तो डेटाबेस में अपना नाम बदलने का ऑप्शन चुन सकते हैं. नंबर हटाने के लिए Unlist Your Number सेक्शन पर जाएं. दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में अपना फोन नंबर दर्ज करें. अब Confirm पर टैप करके अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें. Truecaller को आपके नंबर को अनलिस्ट करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है.

यह भी पढ़े – 70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता