Climate of MP: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान, 30 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

MP Climate Information at this time बुधवार-गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 30 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:12 PM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान, 30 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट
दो दिन बाद छा सकते हैं बादल, वर्षा के भी आसार

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान
  2. दो दिन बाद छा सकते हैं बादल, वर्षा के भी आसार
  3. राजधानी में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में तपिश बरकरार है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान भोपाल में दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। बीच-बीच में दक्षिणी हवा चलने के कारण बादल भी छाने लगते हैं। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

29 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी कर्नाटक तक एक द्रोणिका है। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मौजूद मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। मंगलवार को हवा का रुख दक्षिणी बने रहने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे थे। हालांकि, शाम के समय हवा का रुख बदलने से बादल छंट गए।

बारिश का अलर्ट

बुधवार-गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 29 मार्च को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्