गली से गुजर रहे बुजुर्ग पर सांड का हमला! सींग से उछालकर नाली में पटका- वीडियो वायरल
[ad_1]
शहरों और कस्बों की गलियों में आवारा पशुओं का आतंक कोई नई बात नहीं है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जहां सड़क पर अचानक गाय, बैल या सांड लोगों पर हमला कर देते हैं. कई बार ये हादसे इतने भयावह हो जाते हैं कि देखने वालों की भी रूह कांप जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स गली में अचानक आए सांड का शिकार बन जाता है. सांड इतनी बेरहमी से बुजुर्ग पर हमला करता है कि पूरा नजारा देख वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ जाते हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है और साथ ही सवाल भी खड़े कर रहा है कि आखिर कब तक लोग आवारा पशुओं के खतरे से जूझते रहेंगे.
बुजुर्ग पर सांड का जानलेवा हमला!
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स गली से गुजर रहा होता है और अपने घर में घुसने की कोशिश करता है तभी अचानक वहां एक सांड आ धमकता है और बिना किसी कारण उसके ऊपर टूट पड़ता है. सांड अपने तेज सींगों से बुजुर्ग को सीधा निशाना बनाता है. हमले की शुरुआत होते ही बुजुर्ग बेसहारा होकर जमीन पर गिर पड़ता है. लेकिन यहां मामला यहीं खत्म नहीं होता.
यूपी के मुजफ्फरनगर में आवारा सांड का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की गलियों में एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया और एक बुजुर्ग को सींग से उछाल दिया। बताया जा रहा है कि इसी सांड ने इससे पहले भी एक व्यक्ति को घायल किया था। लगातार दो हमलों से इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि लोगों ने… pic.twitter.com/yuzdqvaFQL
— ABP News (@ABPNews) October 5, 2025
सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक घटना
सांड गुस्से में बुजुर्ग को सींगों से उठाता है और हवा में उछालकर पटक देता है. यह मंजर इतना डरावना होता है कि आसपास खड़े लोग भी आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. वीडियो में साफ दिखता है कि सांड बार-बार बुजुर्ग को निशाना बनाता है और कई बार उसे हवा में फेंककर जमीन से दे मारता है. इस हमले के बीच बुजुर्ग दर्द से कराहता है और बिल्कुल असहाय नजर आता है. पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है. मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
यूजर्स का दहल गया दिल
हमले के दौरान बुजुर्ग नाली में गिर जाता है. वहां भी सांड उसे छोड़ता नहीं और लगातार हमला करता रहता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर सिहर उठे हैं. कई लोगों ने कमेंट कर इसे बेहद दर्दनाक और डरावना बताया है. किसी ने लिखा…”यह बहुत ही खतरनाक है, बुजुर्ग की हालत देखकर दिल दहल गया.” वहीं किसी ने प्रशासन को टैग करते हुए कहा…”सड़कों पर ऐसे आवारा पशुओं से बचाव के इंतजाम कब होंगे.” वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

