Indore Crime Information: बेटे की चाहत में दुष्कर्म का शिकार हुई महिला, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले
Indore Crime Information: पहले मंदिर ले जाकर पूजा की, बाद में होटल ले गया और नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया।
By Vinay Yadav
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में बेटे की चाहत में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। आरोपित ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर महिला से करीब 12 लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
.jpg)
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी ने बताया कि वह आटो रिक्शा में बैठकर जा रही थी, तभी उसकी पहचान आरोपित से हुई थी। पहचान के बाद बातचीत हुई, जिसमें आरोपित ने कहा कि तुम्हारी दो बेटियां है। यदि बेटा चाहिए तो मंदिर में पूजा करवाना होगी। महिला को कालका मंदिर बुलाया और वहां से होटल ले गया। वहां नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो भी आरोपित ने ले लिए और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। इस आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़
इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित आशीष अवस्थी निवासी तीन इमली 17 वर्षीय छात्रा को बार-बार फोन लगाकर परेशान कर रहा था। रविवार को पलसिया स्थित आइ-बस स्टाप से कोचिंग जाते समय आरोपित ने छात्रा को रोककर दोस्ती करने का बोला। मना किया तो उसके अपशब्द कहने लगा और जान से मारने की धमकी दी।


