Bhind Information: दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी नयागांव ने सोमवार को दिन में होली खोली। इसके बाद शाम को वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 04:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 04:43 PM (IST)

Bhind News: दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

HighLights

  1. नयागांव में युवक-युवती और गोरमी के तोमरन का पुरा में युवक ने फांसी लगाई
  2. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया

भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले में अलग-अलग जगह तीन घटनाओं में दो युवक और एक युवती ने होली की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी नयागांव ने सोमवार को दिन में होली खोली। इसके बाद शाम को वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। शाम करीब 6.45 बजे सोनू का ममेरा भाई पंकज पुत्र आदिराम जाटव सोनू को बुलाने के लिए गया तो कमरे की अंदर से कुंदी लगी थी।

आवाज लगाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो उसने स्वजनों को जानकारी दी। स्वजन गेट तोड़कर कमरे में गए तो युवक फांसी पर लटक रहा था। इसके बाद स्वजन निजी वाहन से तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। युवक की शादी एक साल पहले मंजेशी जाटव से हुई थी। मृतक अहमदाबाद में नाश्ते की दुकान चलाता था।

युवती ने फांसी लगाई

नयागांव के कोट गांव में एक युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय जोया राजावत पुत्री इंद्रेश सिंह राजावत निवासी कोट ने सोमवार शाम 6.30 बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। स्वजन ने युवती को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने रामनरेश सिंह राजावत की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई

गोरमी थाना अंतर्गत तोमरन का पुरा में एक युवक ने नशे में हालत में खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय महेश धानुक पुत्र बनवारीलाल धानुक निवासी तोमरनका पुरा परोसा ने होली के एक दिन पहले जमकर शराब पी। शाम के समय वह हार में चला गया।

यहां आकर युवक ने फांसी लगा ली। शाम को ग्रामीणों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई सुरेश धानुक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।