बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल

बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बेहद दर्दनाक दिखाई पड़ता है. वीडियो को शुरुआत में देख कोई सोच भी नहीं सकता है कि एक पल में दृश्य बदल जाएगा. दरअसल वीडियो एक घटना की है, जो CCTV में कैद हो गई. जहां एक बुजुर्ग गोद में एक छोटे बच्चे को लिए उसके साथ खेल रहे थे. तभी अचानक पीछे से एक सांड आकर उन पर हमला कर देता है.

सामने से आए एक बेकाबू सांड ने जिस तरह बुजुर्ग पर हमला किया, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं. वीडियो रायपुर की किसी एक गली का बताया जा रहा है. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.

अचानक दौड़ता हुआ आया सांड

वीडियो में नजर आता है कि बुजुर्ग करीब एक साल के बच्चे को गोद में लिए हुए थे, तभी सांड अचानक उनकी तरफ दौड़ता है. हमला इतना तेज था कि बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ते हैं और बच्चा भी उनकी पकड़ से छूटकर नीचे गिर जाता है. बुजुर्ग इतनी जोर से नीचे गिरते है कि उन्हें उठकर भागने का समय भी नहीं मिल पाता. वहीं बच्चा भी नीचे गिरने के बाद रोता रहता है लेकिन बुजुर्ग उसकी मदद नहीं कर पाते.

यह भी पढ़ें: मुझे क्या पकड़ेंगे’ बोलते ही मैडम को घसीट ले गई पुलिस, वीडियो वायरल

गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला

आमतौर पर किसी जानवर के अचानक हमले के बाद लोग उसके दूर जाने की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस घटना में खतरा यहीं खत्म नहीं हुआ. जमीन पर गिरने के बाद भी सांड बुजुर्ग की तरफ बार-बार बढ़ता रहा. वह खुद को बचाने की कोशिश करते हुए एक लोहे के खंभे का सहारा लेते दिखाई दिए. इस बीच बच्चे के रोने की आवाज ने माहौल को और डरावना बना दिया. गिरने के बाद भी सांड ने की बार बुजुर्ग पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए.

मदद को बाहर आए परिवार वाले

परिवार के लोगों को जैसे ही घटना का अंदाजा हुआ, वे लोग मदद के लिए बाहर आने लगे. दो महिलाओं ने तेजी से बच्चे को उठाया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इसके बाद बुजुर्ग को भी अंदर ले जाने में मदद करते दिखाई दीं. वीडियो को देख पता चलता है कि बुजुर्ग पूरी तरह घायल हो चुके हैं क्योंकि जब महिला उन्हें घर में ले जाने में मदद करती है, वे तब वहीं लेट जाते हैं और अपनी कमर को पकड़ने लगते हैं.

सांड ने पहले भी किया है हमला

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, यही सांड रायपुर के अलग-अलग इलाकों में कई लोगों पर हमला कर चुका है. बताया जा रहा है कि करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि सांड को पहले कुत्तों ने काटा था और उसके बाद से ही उसके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी