Chhattisgarh: सुकमा के इस गांव में है होली मनाने की अनोखी परंपरा, सुख-शांति और स्‍वस्‍थ बने रहने के लिए अंगारों पर चलते हैं लोग

Distinctive Custom in Sukma: छत्‍तीसगढ़ सहित पूरे देश में रंगोंं का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया गया। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से अनोखे तरीके से होली मनाने की खबर सामने आई है। यहां पर होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 03:15 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 03:15 PM (IST)

Chhattisgarh: सुकमा के इस गांव में है होली मनाने की अनोखी परंपरा, सुख-शांति और स्‍वस्‍थ बने रहने के लिए अंगारों पर चलते हैं लोग

सुकमा। Distinctive Custom in Sukma: छत्‍तीसगढ़ सहित पूरे देश में रंगोंं का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया गया। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से अनोखे तरीके से होली मनाने की खबर सामने आई है। यहां पर होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते हैं। अनोखे तरीके से होली मनाने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, होली पर सुकमा जिले के पेंदलनार गांव में अनोखी परंपरा है। यहां होलिका दहन के बाद ग्रामीण आग पर नंगे पैर चलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुख-शांति और स्‍वस्‍थ रहने के लिए वर्षों से ये परंपरा चलती आ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से गांव में सुख-शांति बनी रहती है। बताया जा रहा है कि ये प्रभा इसी गांव में है, जिसे आसपास के गांव के लोग देखने आते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे