इवेंट में मेटैलिक ड्रेस में खूब जचीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लुक पर दिल हारे फैंस
[ad_1]

आज प्रियंका चोपड़ा मुंबई में बुल्गारी इवेंट में पहुंचीं जहां उनका स्टाइलिश अंदाज सभी के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. ग्लोबल आइकन के इस लेटेस्ट लुक ने एक बार फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है.

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही फैंस भी ग्लोबल एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

बुल्गारी के लेटेस्ट स्टोर इनॉग्रेशन इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ब्राऊन ऑफ शोल्डर मेटैलिक ड्रेस में अभिनेत्री की खूबसूरती आपको भी दीवाना बना लेगी.

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल सभी परफेक्ट हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित किया है कि लोग उनके फैशन और स्टाइलिंग के इतने दीवाने क्यों हैं. वाकई एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा.

इवेंट में अदाकारा ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस को सॉफ्ट ग्लैमरस मेकअप से कॉम्प्लीमेंट किया. उनका ओवरऑल लुक सच में काफी कॉन्फिडेंट और टाइमलेस है. हर बार ही प्रियंका चोपड़ा अपने अलग–अलग लुक्स से स्पॉटलाइट अपने नाम कर ही लेती हैं.

अपने आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया था जो उनके लुक को एक क्लासी और मॉडर्न टच दे रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ब्रेसलेट और रिंग्स से अपने लुक को रिफाइन करते हुए उसे एस्थेटिक बनाया. ब्लैक हिल्स के साथ उन्होंने अपने पूरा लुक कंप्लीट किया.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन आप किए हुए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ग्लोबल आइकन सीटाडेल सीजन 2 में नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्मीबीट ने दावा किया कि उनकी अगली फिल्म कल्पना चावला की बायोपिक इसी साल 29 दिसंबर को रिलीज होगी. इतना ही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 का भी हिस्सा हैं.
Published at : 01 Oct 2025 02:39 PM (IST)
[ad_2]

