Lok Sabha Polls 2024: महाराष्ट्र MVA में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं, आज अपने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेंगे उद्धव ठाकरे

Lok Sabha Polls 2024 सांगली और दक्षिण मध्य मुंबई सीट को लेकर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के बीच खींचतान हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:52 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:52 PM (IST)

Lok Sabha Polls 2024: महाराष्ट्र MVA में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं, आज अपने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेंगे उद्धव ठाकरे
खबर है कि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है, जिसको लेकर यह मीटिंग बुलाई गई थी।

HighLights

  1. उद्धव ठाकरे के निवास स्थल मातोश्री में शरद पवार के साथ लंबी बैठक हुई।
  2. जयंत पाटिल और संजय राउत भी मौजूद थे।
  3. सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए शरद पवार खुद मातोश्री पहुंचे थे।

एएनआई, मुंबई। अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी और महाराष्ट्र में अभी तक शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच लोकसभा सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी है। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। सोमवार को भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबी बैठक चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इस बीच यह भी संभावना है कि उद्धव ठाकरे आज 15-16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

मातोश्री में लंबी चली बैठक

उद्धव ठाकरे के निवास स्थल मातोश्री में शरद पवार के साथ लंबी बैठक हुई, जिसमें जयंत पाटिल और संजय राउत भी मौजूद थे। सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए शरद पवार खुद मातोश्री पहुंचे थे। खबर है कि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है, जिसको लेकर यह मीटिंग बुलाई गई थी। सांगली और दक्षिण मध्य मुंबई सीट को लेकर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के बीच खींचतान हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या आज उद्धव ठाकरे इन दोनों ही सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान करते हैं या नहीं।

प्रकाश आंबेडकर के कारण फंसा पेंच

महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी के कारण पेंच फंसा हुआ है। प्रकाश आंबेडकर जहां ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संजय राउत की ओर से उन्हें 4 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। इस बीच राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) भी MVA का साथ छोड़कर NDA में शामिल हो गई है। 22 मार्च तक राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष महादेव जानकर MVA के संपर्क में थे, लेकिन 3 दिन बाद ही NDA में शामिल हो गए और उद्धव गुट और कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करने लगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्