पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, बम धमाके में 8 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉपर्स के हेडक्वार्टर के पास बड़ा फिदायीन धमका हुआ है. ये धमाका भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बज कर 3 मिनट पर हुआ. धमाके में पैरामिलिट्री के 3 जवानों की मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक पाकिस्तानी सेना या बलूचिस्तान सरकार ने कोई बयान नहीं जारी किया है. इसके अलावा किसी भी बलूच विद्रोही गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, जरघून रोड के पास हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाज़े टूट गए. पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
 
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का आदेश
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है और एक्सपर्ट्स, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से प्राप्त फुटेज में काफी दूर से धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दे रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है….

[ad_2]