जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत


प्रकृति का नियम जितना सुंदर है, उतना ही बेरहम और खौफनाक भी. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा. तालाब के किनारे सुकून से बैठी एक मासूम चिड़िया को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि जिस पानी को वह निहार रही है, उसी के अंदर उसकी मौत ‘घात’ लगाए बैठी है.

पलक झपकते ही पानी के अंदर से एक आदमखोर मगरमच्छ निकला और उसने चिड़िया का ऐसा खौफनाक शिकार किया कि बेचारी को फड़फड़ाने या उड़ने तक का मौका नहीं मिला.

मासूमियत पर भारी पड़ी शिकारी की चालाकी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तालाब के किनारे हरी-भरी घास पर एक छोटी सी चिड़िया बड़े शांत मन से बैठी हुई है. वह पानी की खूबसूरती और आसपास के माहौल का लुत्फ उठा रही थी. लेकिन ठीक उसके सामने, पानी की सतह के नीचे मगरमच्छ अपनी भूखी और कातिलाना आंखों से उस पर नजर गड़ाए हुए था. मगरमच्छ इतने शातिराना अंदाज में बिल्कुल स्थिर तैर रहा था कि चिड़िया को पानी में किसी खतरे की आहट तक नहीं हुई.

एक सेकंड का झपट्टा… और कहानी खत्म!

जैसे ही चिड़िया का ध्यान थोड़ा भटका, मगरमच्छ ने पानी से बाहर आकर इतनी तेजी से छलांग लगाई कि देखने वालों की सांसें अटक गईं. इससे पहले कि चिड़िया अपने पंख फैला पाती, मगरमच्छ के विशाल और नुकीले जबड़ों ने उसे हवा में ही दबोच लिया. चिड़िया को संभलने या चीखने तक का वक्त नहीं मिला. मगरमच्छ उसे अपने खौफनाक जबड़ों में दबाकर तुरंत गहरे पानी में समा गया और पल भर में उसे अपना निवाला बना लिया. तालाब का पानी एक पल के लिए शांत हो गया, मानो वहां कुछ हुआ ही न हो.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर फैला सन्नाटा.. ‘मौत जब आती है, तो आहट भी नहीं देती’

यह खौफनाक मंजर देखकर इंटरनेट यूजर्स बुरी तरह सहम गए हैं. प्रकृति के इस क्रूर शिकार के वीडियो पर लोग अपनी संवेदनाएं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा… “बेचारी चिड़िया, उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस पानी की ठंडक वो महसूस कर रही थी, वही उसकी कब्र बनने वाला था.”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”यह वीडियो देखकर मेरी तो रूह ही कांप गई भाई.”

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल