Ship Collides with Bridge: अमेरिका में जहाज के टकराने के बाद टूटा पुल, कई वाहन पानी में गिरे, देखिए वीडियो
Francis Scott Key Bridge collapse in Baltimore: घटना के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM (IST)

एजेंसी, बाल्टीमोर (Francis Scott Key Bridge collapse in Baltimore)। अमेरिका में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से टकरा गया। इसे पुल ढह गया। हादसे के समय पुल के ऊपर से गुजर रहे वाहन पानी में गिर गए। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
जहाज की टक्कर के बाद आग भी लग गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, जब पुल ढहा, उस समय लगभग 7 श्रमिक वहां काम कर रहे थे। साथ ही तीन से चार वाहन भी गुजर रहे थे।
HOLY CRAP! The Francis Scott Key Bridge has collapsed after a ship collision in Baltimore. The 1,200 ft (366 m) span bridge was the third longest span of any steady truss on the earth.
— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) March 26, 2024
घटना के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।