Holi 2024 : जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा बने नागिन, पुलिस लाइन में होली की हुरदंग
Holi 2024 : कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक जबलपुर मौजूद रहे।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:04 PM (IST)

HighLights
- पुलिस लाइन में जमकर होली की हुरदंग हुई।
- होली के रंगों में पदों की दूरियां मिट गईं।
- गीत पर मनमोहडांस करते हुए खूब थिरके।
Holi 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन में जमकर होली की हुरदंग हुई। पुलिस लाइन में चारों तरु मस्ती का वातावरण बना रहा। कर्मी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक एक ही वेश में नजर आए। होली के रंगों में पदों की दूरियां मिट गईं। होली का कार्यक्रम शुरू होते ही नृत्य शुरू हो गया। होली के रंगों में रंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा नागिन बन गए और गीत पर मनमोहडांस करते हुए खूब थिरके।

पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की
कार्यक्रम के दौरान आइजी अनिल कुशवाह, डीआइजी तुषारकांत विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी होली के जश्न में डूबे और जमकर डांस किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने भी होली खेलने के बाद साथियों के साथ डांस किया। अन्य अधिकारी भी तन्मयता से होली खेलने में व्यस्त रहे। संस्कारधानी में रह रहे लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की।




